हर गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव, समय पर जांच और सम्मानजनक मातृत्व का अधिकार है – आरोही मुर्डिया
जनम परियोजना के माध्यम से पीएचसी एवं सीएचसी से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल प्रसवपूर्व, प्रसवोत्तर एवं सुरक्षित प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल उदयपुर.आंगनवाड़ी केंद्र मदार में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व को लेकर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा सामाजिक कार्यकर्ता आरोही मुर्डिया की जनम (JANAM – Mobile Antenatal, Safe Delivery & Postnatal Care Initiative) परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य ऐसे गांवों तक गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उपलब्ध नहीं हैं या उनकी पहुंच सीमित…
