रोटरी क्लब उदयपुर को आभारोत्सव में बेस्ट क्लब सहित मिलें 15 अवॉर्ड, व्यक्तिगत एवं क्लब सम्मान से बढ़ा गौरव

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर ने वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। बूंदी में आयोजित रोटरी प्रांत के भव्य ‘आभारोत्सव’ समारोह में क्लब को बेस्ट क्लब सहित कुल 15 अवॉर्ड प्राप्त हुए। इन सम्मानों में क्लब की उपलब्धियों के साथ-साथ क्लब सदस्यों को मिले व्यक्तिगत पुरस्कार भी शामिल रहे।
समारोह में प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता ने रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए। क्लब को सामाजिक सेवा, सामुदायिक विकास, सदस्य सहभागिता एवं अन्य रोटरी गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं क्लब के कई सदस्यों को उनके व्यक्तिगत योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए भी अवॉर्ड प्रदान किए गए।
क्लब अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि वर्षभर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, जनजागरूकता अभियान तथा जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए अनेक प्रकल्प संचालित किए गए। इन कार्यों की सफलता का परिणाम ही रहा कि क्लब को प्रांतीय स्तर पर 15 पुरस्कार प्राप्त हुए।
दीपक मेहता ने बताया कि क्लब को 5 व्यक्तिगत अवार्ड मिलें जिसमें प्रान्तीय सामुदायिक सेवा हेतु पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी को,प्रेसीडेन्ट साइटेशन अवार्ड दीपक मेहता,सहायक प्रान्तपाल उत्कृष्ट अवार्ड अनिल छाजेड़ एवं पूर्व प्रान्तपाल डाॅ. निर्मल कुणावत को विशिष्ठ सेवा हेतु प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि क्लब को परमानेन्ट प्रोजेक्ट,व्यावसायिक सेवा,बेस्ट बुलेटिन,फाउंडेशन सेवा में उच्चतम योगदान हेतु,सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक सेवा,एवं बेस्ट क्लब सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा क्लब को प्रान्तीय इवेन्ट मेजबानी हेतु भी अवार्ड प्रदान किया गया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह गौरव भविष्य में और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ समाज सेवा करने की प्रेरणा देगा। आभारोत्सव में प्राप्त ये सम्मान रोटरी क्लब उदयपुर की सक्रियता, सेवा भावना और समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं तथा क्लब के लिए गर्व का विषय हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!