Day: June 2, 2026

ऑपरेशन वज्र प्रहार: बारां पुलिस की ड्रग माफिया पर ‘आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक’, तस्कर बिरमचन्द लोधा की 3.92 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

ऑपरेशन वज्र प्रहार: बारां पुलिस की ड्रग माफिया पर ‘आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक’, तस्कर बिरमचन्द लोधा की 3.92 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

 अब तस्कर और उसका परिवार नहीं कर सकेगा अवैध संपत्तियों का उपभोग और हस्तांतरण जयपुर 2 जून। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही बारां पुलिस ने ‘ऑपरेशन वज्र प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर बिरमचंद लोधा और उसके परिवार की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों पर स्थायी रोक लगा दी है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत की गई इस कार्रवाई में करीब 3 करोड़ 92 लाख 81 हजार 111 रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियां और बैंकिंग लेनदेन जांच के दायरे में लेकर फ्रीज किए गए हैं। पुलिस…
Read More
प्रकृति की गोद में जुटे अखिल भारतीय सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी

प्रकृति की गोद में जुटे अखिल भारतीय सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी

एम.एस. मधोक बने उदयपुर चैप्टर के नए अध्यक्ष मोरिंगा वैली में आयोजित बैठक में स्वस्थ जीवनशैली, मिलेट्स और योग पर हुई सार्थक चर्चा उदयपुर। अखिल भारतीय सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों के संगठन (उदयपुर चैप्टर) की द्विमासिक बैठक रविवार शाम प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मोरिंगा वैली में आयोजित की गई। बैठक का आतिथ्य श्रीमती नमिता प्रियदर्शिनी एवं श्री अनुराग प्रियदर्शी ने किया। बैठक के दौरान संगठन के वर्तमान अध्यक्ष श्री एस.के. वर्मा के नई दिल्ली स्थानांतरित होने के कारण अध्यक्ष पद रिक्त होने पर सर्वसम्मति से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) श्री एम.एस. मधोक को उदयपुर चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया।…
Read More
आरक्षण उपवर्गीकरण की मांग को लेकर उदयपुर में जेल भरो आंदोलन, सरकार को दी सीधी चेतावनी

आरक्षण उपवर्गीकरण की मांग को लेकर उदयपुर में जेल भरो आंदोलन, सरकार को दी सीधी चेतावनी

उदयपुर। आरक्षण के उपवर्गीकरण और डीएनटी (घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू) समाज सहित वंचित वर्गों के अधिकारों की मांग को लेकर मंगलवार को उदयपुर में बड़ा जनआंदोलन देखने को मिला। राष्ट्रीय पशुपालक संघ, डीएनटी संघर्ष समिति और मूल ओबीसी महापंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जेल भरो आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। भीषण गर्मी के बावजूद आंदोलनकारियों ने शहर में रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला…
Read More
पिकअप की टक्कर से युवती की मौत

पिकअप की टक्कर से युवती की मौत

उदयपुर। शहर के उदियापोल क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कालू मोगिया निवासी कच्ची बस्ती रेलवे स्टेशन ने पिकअप चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में एक जून को शाम करीब छह बजे लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी पुत्री नंदिनी को टक्कर मारने का आरोप लगाया। हादसे में नंदिनी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात शव को परिजनों की तलाश उदयपुर। शहर के उदियापोल चौराहा पर मंगलवार को घायल हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति को एम्बुलेंस…
Read More
पिस्टल व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार, पूर्व में दर्ज हैं 3 मामले

पिस्टल व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार, पूर्व में दर्ज हैं 3 मामले

उदयपुर। शहर के पंचवटी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान हाथीपोल थाना पुलिस ने एक युवक को पिस्टल व कारतूस के साथ दबौचा। वह पुलिस नाकाबंदी को देख भागने की कोशिश में था। पुलिस के अनुसार हाथीपोल थानाधिकारी राजूदेवी राज मय पुलिस टीम पंचवटी रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनो व व्यक्तियों की चेकिंग कर थी। इसी दौरान एक युवक काला शर्ट व जींस पहने हुए पैदल आता हुआ नजर आया जिसने अपने चेहरे को कपडे़ से ढक रखा था व सर पर कैप लगा रखी थी, जो पुलिस नाकाबंदी देख कर मुड कर भागने लगा, जिसे थानाधिकारी राजुदेवी द्वारा मय…
Read More
स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारियों को बिना वेतन दिए कम्पनी प्रबंधन फरार

स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारियों को बिना वेतन दिए कम्पनी प्रबंधन फरार

उदयपुर।  उदयपुर में स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका जीनस कम्पनी को दिया गया। जीनस कम्पनी ने यह ठेका दीप इन्फ्रा प्रा.लि. को दिया और दीप इन्फ्रा प्रा.लि. ने लगभग 85 कर्मचारियों को नवम्बर 2025 में नियुक्त कर उदयपुर में स्मार्ट मीटर लगवाए। इन कर्मचारियों को दीप इंफ्रा कंपनी ने अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक का वेतन दिए बिना माछला मगरा स्थित कार्यालय को बंद कर दिया और कंपनी के प्रबंधन जयराज सिंह जडेजा, उसकी पत्नी दीपाली बा लालु बा चुडासमा और कंपनी का मैनेजर घनश्याम तोगजी जडेजा 10 मई 2026 को ही फरार हो गए। बताया गया कि…
Read More
आंधी तूफान बिजली विभाग के लिए बना आफत, कई पेड़ गिरे लाइन पर

आंधी तूफान बिजली विभाग के लिए बना आफत, कई पेड़ गिरे लाइन पर

लसानी। लसानी ग्राम पंचायत सहित आसपास के क्षेत्र में सोमवार शाम को आई तेज आंधी तूफान के कारण  ग्रामीणों कई समस्याओं का सामना करना पड़ा तेज हवा आंधी के कारण दर्जनों भर से भी ज्यादा पेड़ तेज हवा के झरोखे के साथ विद्युत लाइन के पोल के ऊपर गिर जाने से कई गांव अंधेरे में रहे। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई इस दौरान तेज हवा के कारण कई पेड़ ओर विद्युत पोल टूट कर गिर गए जिसके चलते लसानी 33 केवी सबस्टेशन से जुड़े दर्जनों गांवों में रात भर बिजली आपूर्ति…
Read More
हिन्दुस्तान जिंक शिक्षा संबंल कार्यक्रम: समर कैंप में लाभांवित हो रहे 1600 से अधिक विद्यार्थी

हिन्दुस्तान जिंक शिक्षा संबंल कार्यक्रम: समर कैंप में लाभांवित हो रहे 1600 से अधिक विद्यार्थी

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा संबंल कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में राज्य के 6 जिलों उदयपुर, सलुम्बर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा एवं अजमेर के राजकीय विद्यालयों के 1600 से अधिक बच्चें उत्साह से भाग ले रहे है। इन प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ ही शारीरिक, खेलकूद, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियांे से जोडकर उनके सर्वागिंण विकास की और अग्रसर किया जा रहा है। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विद्या भवन सोसायटी उदयपुर के सहयोग सेे आयोजित 9वें आवासीय ग्रीष्मकालीन शिविर का औपचारिक शुभारंभ विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल किया गया। गत 20…
Read More
जयदेव सिंह उज्जवल को संभाग स्तरीय दायित्व

जयदेव सिंह उज्जवल को संभाग स्तरीय दायित्व

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के प्रादेशिक महाधिवेशन में उदयपुर का बढ़ा गौरव उदयपुर, 2 जून। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के नौवें प्रादेशिक महाधिवेशन में उदयपुर को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। कोटा में आयोजित इस महाधिवेशन में उदयपुर के समाजसेवी, साहित्य प्रेमी एवं राष्ट्र चिंतक जयदेव सिंह उज्ज्वल को अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संभाग स्तर पर सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया। महाधिवेशन के उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, संगठन और राष्ट्रचेतना से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों…
Read More
राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मिश्रा हुए सेवानिवृत्त

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मिश्रा हुए सेवानिवृत्त

उदयपुर। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जोधपुर के स्नातकोत्तर काय चिकित्सा विभाग में कार्यरत विभागाध्यक्ष प्रो प्रमोद कुमार मिश्रा 30 वर्ष की राजकीय गरिमामयी सेवा देने के उपरान्त सेवानिवृत्त हो गए। इस उपलक्ष में विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर मिश्रा को भावभीनी विदाई की गई। प्रोफेसर मिश्रा ने सेवाकाल अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर पर रहते हुए कई जन कल्याण के कार्य किए। प्रो मिश्रा ने विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर काय चिकित्सा विभाग, स्नाकोत्तर बाल रोग विभाग, स्नातकोत्तर स्वस्थवृत्त विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर भी कार्य किया। प्रोफेसर मिश्रा संजीवनी आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अधीक्षक के रूप…
Read More
error: Content is protected !!