जयदेव सिंह उज्जवल को संभाग स्तरीय दायित्व

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के प्रादेशिक महाधिवेशन में उदयपुर का बढ़ा गौरव
उदयपुर, 2 जून। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के नौवें प्रादेशिक महाधिवेशन में उदयपुर को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। कोटा में आयोजित इस महाधिवेशन में उदयपुर के समाजसेवी, साहित्य प्रेमी एवं राष्ट्र चिंतक जयदेव सिंह उज्ज्वल को अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संभाग स्तर पर सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
महाधिवेशन के उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, संगठन और राष्ट्रचेतना से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों को नए दायित्व प्रदान किए गए।
अखिल भारतीय सहित्य परिषद् राष्ट्रीय प्रमुख किरण बाला ‘किरन’ ने बताया कि जयदेव सिंह उज्ज्वल की नियुक्ति उदयपुर संभाग के लिए गौरव का विषय है। वे लंबे समय से साहित्य, समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से जुड़े रहे हैं। साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका तथा भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभावना के प्रति समर्पण उन्हें विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। साहित्यकार डॉ. अंजू बेनीवाल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में साहित्य परिषद की गतिविधियां और अधिक प्रभावी, व्यापक एवं जनोन्मुखी होंगी।
महाधिवेशन के विभिन्न सत्रों में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल, डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष, संगठन मंत्री डॉ. विपिन चंद्र पाठक, भरत ठाकरे, डॉ. अन्नाराम शर्मा, विष्णु शर्मा हरिहर एवं केशव शर्मा ने साहित्य, संगठन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। प्रदेशभर से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों और कार्यकर्ताओं ने महाधिवेशन में भाग लेते हुए साहित्य को राष्ट्र जागरण का सशक्त माध्यम बनाने का संकल्प लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!