लसानी। लसानी ग्राम पंचायत सहित आसपास के क्षेत्र में सोमवार शाम को आई तेज आंधी तूफान के कारण ग्रामीणों कई समस्याओं का सामना करना पड़ा तेज हवा आंधी के कारण दर्जनों भर से भी ज्यादा पेड़ तेज हवा के झरोखे के साथ विद्युत लाइन के पोल के ऊपर गिर जाने से कई गांव अंधेरे में रहे। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई इस दौरान तेज हवा के कारण कई पेड़ ओर विद्युत पोल टूट कर गिर गए जिसके चलते लसानी 33 केवी सबस्टेशन से जुड़े दर्जनों गांवों में रात भर बिजली आपूर्ति घुल रही ,विद्युत कार्मिक बारिश रोकने के बाद से बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। अलसुबह से ही विद्युत कार्मिको द्वारा विद्युत लाइन से फाल्ट निकलने का कार्य शुरू किया गया था ।वही विद्युत कार्मिको की समस्या ओर गम्भीर हो जंहा लसानी से आगे जारी रही 33 केवी लाइन पर एक बड़ा पेड़ गिर गया जानकारी मिलने पर कार्मिक मौके पर पहुंचे लेकिन गिरे हुए पेड़ पर बड़ा मधुमक्खी का छता बैठा हुआ था बाद में आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे स्थित की गम्भीरता को देखते हुए कुंभलगढ़ से मधुमक्खियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले लोगों को बुलाया गया दो व्यक्ति मौके पर पहुंचे और पेड़ से मधुमक्खियों के छते को हटाया गया ।24 घंटे बाद ताल इशरमंड काकरोद सोहनगढ़ ग्राम पंचायत के दर्जनो गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।इस दौरान कनिष्ठ अभियंता संग्राम सिंह मीणा, विद्युत कार्मिक जसकेतन सिंह धर्मराज सिंह मीणा शक्ति सिंह किशन लाल गुर्जर हिम्मत सिंह तेजू नाथ आदि उपस्थित रहे ।
आंधी तूफान बिजली विभाग के लिए बना आफत, कई पेड़ गिरे लाइन पर
