डॉ. ओम प्रकाश सोनी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
उदयपुर। विश्व धरोहर कला महोत्सव के अवसर पर लोक कला मंडल में आयोजित वर्ल्ड हेरिटेज इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल-2026 में बिजौलियाँ के ख्यातनाम चित्रकार डॉ. ओम प्रकाश सोनी को प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय लघुचित्र (मिनिएचर) एवं तेलचित्र (ऑयल पेंटिंग) परंपराओं के संरक्षण, पुनर्जीवन और उन्नयन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। आर्ट पीवोट संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभर के कलाकारों, कला प्रेमियों एवं शिक्षाविदों की उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य अतिथि प्रख्यात कलाविद् प्रो. सुरेश शर्मा एवं पेसिफिक विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. हेमंत कोठारी उपस्थित रहे। डॉ. ओम प्रकाश…
