ओसवाल क्रिकेट कार्निवल 2026: तीसरे दिन भी दिखा भरपूर उत्साह, रोमांचक मुकाबले जारी
उदयपुर. शिकारबाड़ी ग्राउंड में ओसवाल सभा के निर्देशन में ओसवाल युवक परिषद द्वारा आयोजित ओसवाल प्रीमियर लीग के क्रिकेट कार्निवाल महोत्सव में तीसरे दिन भी खिलाड़ियों और दर्शकों में भरपूर उत्साह देखा गया । शाम के समय कई उद्यमी, व्यवसायी, समाजजन बड़ी संख्या में परिवार सहित ग्राउंड में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। ओसवाल सभा के प्रधान प्रकाश कोठारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्निवल में महामंत्री भूपेश खमेसरा ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन ओसवाल सभा की प्रबंध मंडल एवं कार्य समिति की पूरी टीम सहित कई गणमान्य लोगों ने पधार कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया…
