Month: May 2026

दौसा में ट्रक से 1460 पेटी में अनुमानित 50 लाख रूपए की बीयर पकड़ी

दौसा में ट्रक से 1460 पेटी में अनुमानित 50 लाख रूपए की बीयर पकड़ी

विशेष निरोधात्मक अभियान प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई अन्य राज्य की अवैध शराब की एक और बड़ी खेप पकड़ी उदयपुर, 20 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को दौसा में आबकारी निरोधक दल की बड़ी कार्रवाई में 1460 पेटी में 35 हजार 40 बीयर केन अनुमानित 50 लाख रूपए की अवैध शराब फोर सेल इन पंजाब ओनली, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर अलूदा रेस्ट एरिया…
Read More
उदयपुर में क्रिकेट का रंगारंग महाकुंभ: शिकारबाड़ी में ओसवाल प्रीमियर लीग का भव्य आगाज़

उदयपुर में क्रिकेट का रंगारंग महाकुंभ: शिकारबाड़ी में ओसवाल प्रीमियर लीग का भव्य आगाज़

उदयपुर। ओसवाल युवक परिषद द्वारा आयोजित ओसवाल प्रीमियर लीग (स्कॉर्पियो क्रिकेट कार्निवल) का आज शिकारबाड़ी ग्राउंड में भव्य और रंगारंग आयोजन के साथ शानदार आगाज़ हो गया। पूरे मैदान में उत्साह का माहौल छाया रहा और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।इस लीग में 26 पुरुष और 8 महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। 20 मई से 24 मई तक चलने वाले इस पांच दिवसीय टूर्नामेंट में विजेता टीम व खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये तक के आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। ओसवाल सभा के प्रधान प्रकाश कोठारी के निर्देशन में ओसवाल युवक परिषद के अध्यक्ष…
Read More
परिवर्तनशील शारीरिक धर्मों से ऊपर उठकर आत्मा के शाश्वत धर्म को पहचानना ही मानव जीवन का परम लक्ष्य: रासेश्वरी देवी जी

परिवर्तनशील शारीरिक धर्मों से ऊपर उठकर आत्मा के शाश्वत धर्म को पहचानना ही मानव जीवन का परम लक्ष्य: रासेश्वरी देवी जी

उदयपुर. 20 मई. ब्रज गोपिका सेवा मिशन के तत्वावधान में हिरण मगरी सेक्टर-13 स्थित 'आशीष वाटिका' में चल रहे नौ दिवसीय "पंचम वेद श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य" महोत्सव के तृतीय दिन व्यासपीठ से पूजनीया रासेश्वरी देवी जी ने शास्त्रों के उस सर्वोच्च और अकाट्य दार्शनिक पक्ष को प्रस्तुत किया, जो व्यक्ति को सांसारिक मोह से निकालकर गोविंद के चरणों में स्थापित करता है। सत्र की शुरुआत व्यासपीठ के पारंपरिक पूजन, मंगल शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन से हुई। व्यासपीठ से 'धर्म' की वैज्ञानिक और तात्विक व्याख्या करते हुए रासेश्वरी देवी जी ने कहा कि संसार में धर्म…
Read More
विवाहिता से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

विवाहिता से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

उदयपुर। शहर के धानमंडी क्षेत्र में विवाहिता के साथ चचेरे देवर व अन्य द्वारा मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देते हुए उसके बच्चे को मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने पंकज नैणावा पुत्र ख्यालीलाल, ममता नैणावा पत्नी पंकज नैणावा निवासी मीनापाडा धानमंडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके साथ आरोपियों द्वारा गाली गलोच करने, कपडे फाडने की कोशिश करने तथा मारने की धमकी देने और उसके बच्चें को आरोपियों द्वारा मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्गानर्सरी रोड पर मकान…
Read More
योग दिवस के प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित

योग दिवस के प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित

उदयपुर, 20 मई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास बुधवार को शोभागपुरा स्थित समग्रम इको पिरामिड में आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 70 से अधिक योग प्रेमियों ने भाग लेकर योग, आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। प्रातः 6ः15 बजे से 9 बजे तक चले इस आयोजन में प्रतिभागियों ने प्रकृति के पंच तत्वों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योग साधना का अनुभव लिया। परिसर में निर्मित विशेष स्वीमिंग पूल में जल योग का अलग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें जल में…
Read More
राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर, 20 मई। रोटरी क्लब यूवा उदयपुर के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय परिसर में प्रस्तावित हॉल निर्माण हेतु बुधवार को प्रातः10 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन निर्मल कुणावत रहे। इस अवसर पर उपनिरीक्षक, संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उदयपुर संभाग राम मोहन शर्मा तथा विद्यालय के प्राचार्य खेमचंद जैन विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब प्रेसिडेंट शेखर टांक द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात ऋषभ जैन ने विद्यालय में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए नवीन हॉल की आवश्यकता…
Read More
पशुपालन को सुदृढ़ करने में मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका

पशुपालन को सुदृढ़ करने में मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका

उदयपुर, 20 मई। विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पशुपालन और कृषि उत्पादन में मधुमक्खियों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। संस्थान के उपनिदेशक डॉ. द्वारका प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी डॉ. पदमा मील डॉ. ओमप्रकाश साहु एवं डॉ. ममता सोनी ने बताया कि पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य एवं दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोटीन युक्त आहार अत्यंत आवश्यक है। जिस आहार में प्रोटीन अत्याधिक होता है वो पशुओं के लिए सर्वोत्तम है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा गया है कि लुसर्न में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता…
Read More
मेवाड़ का गौरव: उदयपुर के दो कयाकर्स कैनो मैराथन वर्ल्ड कप 2026 के लिए चीन रवाना

मेवाड़ का गौरव: उदयपुर के दो कयाकर्स कैनो मैराथन वर्ल्ड कप 2026 के लिए चीन रवाना

उदयपुर, 20 मई। झीलों की नगरी उदयपुर के लिए गर्व का क्षण है। शहर के उभरते कयाकिंग खिलाड़ी कनिष्का कुमावत और आयुष चैधरी का चयन केनोय मेराथन वल्र्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 20 मई को दिल्ली से भारतीय दल के साथ चीन रवाना हुए। राजस्थान कायकिंग एवं कैनोइंग संघ के सचिव दिलीप सिंह चैहान ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन से पूरे उदयपुर में उत्साह का माहौल है। दिल्ली रवाना होने से पहले संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी तथा डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। संघ के चेयरमैन…
Read More
समाज सुधार और युवा दिशा पर होगा ऐतिहासिक मंथन, आदिवासी संघ का 60वाँ स्थापना दिवस 22 को

समाज सुधार और युवा दिशा पर होगा ऐतिहासिक मंथन, आदिवासी संघ का 60वाँ स्थापना दिवस 22 को

28 अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, समाजहित में एकजुट होने का आह्वान उदयपुर। राजस्थान आदिवासी संघ का 60वाँ स्थापना दिवस समारोह 22 मई को पगलियाजी मंदिर, केशरियाजी (ऋषभदेव) में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपतसिंह भगोरा ने बताया कि समारोह में समाज के वर्तमान एवं पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, सरपंच, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, प्रबुद्धजन, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, पंच-पटेल, मेट, कोटवाल, साधु-संत, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाजहित में सार्थक सुझाव देने और एकजुटता के साथ विकास की दिशा तय…
Read More
सेवा और संवेदना की मिसालःएमबी हॉस्पिटल में मरीजों को राहत देने आगे आया उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएशन, भेंट किए 18 जंबो कूलर

सेवा और संवेदना की मिसालःएमबी हॉस्पिटल में मरीजों को राहत देने आगे आया उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएशन, भेंट किए 18 जंबो कूलर

उदयपुर। भीषण गर्मी के बीच मरीजों की परेशानी को देखते हुए उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएशन ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एमबी हॉस्पिटल के विभिन्न वार्डों के लिए 18 जंबो कूलर उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल की है।गर्मी के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश शाह के नेतृत्व में शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों ने तुरंत सहयोग का हाथ बढ़ाया और एक-एक कूलर देने की सहमति प्रदान की। हॉस्पिटल प्रशासन की अनुमति के बाद सभी वार्डों में कूलर लगाए जाएंगे,…
Read More
error: Content is protected !!