उदयपुर में क्रिकेट का रंगारंग महाकुंभ: शिकारबाड़ी में ओसवाल प्रीमियर लीग का भव्य आगाज़

उदयपुर। ओसवाल युवक परिषद द्वारा आयोजित ओसवाल प्रीमियर लीग (स्कॉर्पियो क्रिकेट कार्निवल) का आज शिकारबाड़ी ग्राउंड में भव्य और रंगारंग आयोजन के साथ शानदार आगाज़ हो गया। पूरे मैदान में उत्साह का माहौल छाया रहा और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।इस लीग में 26 पुरुष और 8 महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। 20 मई से 24 मई तक चलने वाले इस पांच दिवसीय टूर्नामेंट में विजेता टीम व खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये तक के आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। ओसवाल सभा के प्रधान प्रकाश कोठारी के निर्देशन में ओसवाल युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल जारौली के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शिकारबाड़ी ग्राउंड रंग-बिरंगी जर्सियों, ध्वजों और जोशीले माहौल से सजा नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्यपरिषद के महामंत्री भूपेश खमेसरा ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य सकल जैन समाज की एकता को मजबूत करना, छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। अध्यक्ष अनिल जारौली ने कहा,  “यह केवल क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का एक बड़ा मंच है। हम भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर राष्ट्रीय पहचान दिलाना चाहते हैं।”
प्रमुख अतिथि एवं उपस्थितिकार्यक्रम में सकल जैन समाज की वरिष्ठ हस्तियां, राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गज और क्रिकेट जगत की प्रमुख शख्सियतें उपस्थित रहीं।
महंत योगी प्रकाश नाथ जी महाराज, पशुपति नाथ अघोर आश्रम, धोलागढ़ धाम, ओसवाल सभा के अध्यक्ष  प्रकाश  कोठारी, मेवाड़ राज परिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ , शंकर गोरा, यशवंत  आंचलिया, कमल  नाहटा, अनिल मेहता, डॉ. अमित जी धींग,  अनिल नाहर ,विधायक उदयलाल  डांगी,  प्रमोद  सामर, जतिन  गांधी, अरुण मांडोत, राजेंद्र  जैन, अनीश धींग, चिंतन  लोढ़ा, इंदर सिंह  मेहता, आनंदीलाल  बंबोरिया
 , अतुल  चंडालिया, सागर  गोलछा, जितेंद्र  आंचलिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।परिषद के महामंत्री भूपेश खमेसरा, संयोजक लवेश भंडारी, मोहित जारौली, कोषाध्यक्ष कुलदीप पितलिया और ओसवाल सभा की प्रथम महिला सचिव डॉ. प्रमिला जैन ने सभी समाजजनों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से अपील की कि वे पूरे पांच दिनों तक शिकारबाड़ी ग्राउंड पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं।आज का रंगारंग उद्घाटन समारोह ओसवाल युवक परिषद की संगठन क्षमता और समाज की एकजुटता का बेहतरीन उदाहरण साबित हुआ। खेल प्रेमी अब 24 मई तक शिकारबाड़ी में रोमांचक मुकाबलों का मजा ले सकेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!