संगीतमयी श्रद्धांजलि: सुरों में जीवित रहेंगी आशा जी की यादें
उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था द्वारा स्वर कोकिला आशा भोसले जी की पावन स्मृति में एक भावपूर्ण एवं भव्य संगीतमयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 29 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। यह संध्या संगीत, भावना और स्मृतियों का अद्भुत संगम होगी, जहाँ हर सुर में आशा जी के अमर गीतों की गूंज सुनाई देगी। इस विशेष आयोजन में संस्था के सभी कलाकार आशा जी के सदाबहार नगमों को स्वरांजलि के रूप में प्रस्तुत करेंगे। उनके गीतों के माध्यम से न केवल उनकी कला को नमन किया जाएगा, बल्कि उनकी मधुर यादों को भी जीवंत रखा जाएगा। संस्था के…
