प्रतापगढ़ में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अफीम, गांजा व डोडा पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार
एएनटीएफ की प्रतापगढ़ में कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ व गांजे के पौधे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़,23 अप्रैल। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अफीम, गांजा, डोडा पोस्त एवं गांजे के हरे पौधे बरामद किए गए। एएनटीएफ उप महानिरीक्षक अभिजीत सिंह ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। प्राप्त आसूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम प्रतापगढ़ को सूचना मिली कि प्रतापगढ़ से चित्तौड़गढ़ जाने वाले हाइवे पर रठांजना क्षेत्र…
