संगीतमयी श्रद्धांजलि: सुरों में जीवित रहेंगी आशा जी की यादें

उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था द्वारा स्वर कोकिला आशा भोसले जी की पावन स्मृति में एक भावपूर्ण एवं भव्य संगीतमयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 29 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। यह संध्या संगीत, भावना और स्मृतियों का अद्भुत संगम होगी, जहाँ हर सुर में आशा जी के अमर गीतों की गूंज सुनाई देगी।

इस विशेष आयोजन में संस्था के सभी कलाकार आशा जी के सदाबहार नगमों को स्वरांजलि के रूप में प्रस्तुत करेंगे। उनके गीतों के माध्यम से न केवल उनकी कला को नमन किया जाएगा, बल्कि उनकी मधुर यादों को भी जीवंत रखा जाएगा।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी जी ने बताया कि यह कार्यक्रम आशा जी के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक होगा। उनके अनुसार, “हर प्रस्तुति में आशा जी के सुरों की मिठास और उनकी विरासत की झलक देखने को मिलेगी।”

कार्यक्रम के सफल संयोजन की जिम्मेदारी संस्था के सीनियर विंग को सौंपी गई है, जो पूरे समर्पण के साथ इसे यादगार बनाने में जुटी हुई है। संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने सभी सदस्यों एवं संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस संगीतमय श्रद्धांजलि का हिस्सा बनने की अपील की है।

वहीं कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय जी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आशा जी के प्रति हमारी भावनाओं और कृतज्ञता का प्रतीक है, जहाँ हर सुर उनके सम्मान में समर्पित होगा।

इस भव्य संध्या के संचालन एवं व्यवस्थापन की जिम्मेदारी हेमा जोशी, एच. काजी एवं राजकुमार बापना द्वारा निभाई जा रही है, जो इस आयोजन को खास और अविस्मरणीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस हेतु राजमुमार बापना 8209547720 पे नाम भेजना होगा

यह संगीतमयी शाम न केवल श्रद्धांजलि होगी, बल्कि एक ऐसा अवसर भी बनेगी जहाँ संगीत के जरिए आशा जी की विरासत को फिर से महसूस किया जा सकेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!