उदयपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में नटवरानंदी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठीकरिया में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से सम्मिलित होकर अपने पूर्व ज्ञान का उपयोग करते हुए बहुत जटिल प्रश्न को भी आराम से हल किया । विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय की अध्यापिका हिमानी त्रिवेदी प्रतिदिन सभी को पढ़ाने के साथ दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने ,चीजों को री यूज करने और विद्युत बचत जैसी गतिविधियों की शिक्षा प्रदान करती हैं ।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कौशल सिंह जी ,मुख्य अतिथि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रिय अधिकारी रवि चंदेल, अध्यक्ष सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र भट्ट ने पद गृहण किया । विद्यालय परिवार द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
पर्यावरण और पृथ्वी एक दूसरे की पूरक है और दोनों के बिना जीवन की परिकल्पना अधूरी है कुछ इसी विचार और वक्तव्य के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कौशल सिंह जी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ,ठीकरिया में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि केवल एक मात्र दिवस मनाना इस दिन की उपयोगिता सिद्ध नहीं करेगा बल्कि इसे आदर्श मान कर जीवन या कम से कम वर्ष भर प्रकृति अनुरूप आचरण करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए l
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रिय अधिकारी रवि चंदेल ने बताया कि किस प्रकार से पृथ्वी का निर्माण हमारे रहने लायक हुआ और तब से लगा कर अब तक हमने किस प्रकार से पर्यावरण और जलवायु को प्रभावित करने का कार्य किया है साथ ही कैसे हम इस नुकसान पहुंचाने वाले काम को रोकने या धीमा करने का प्रयास कर सकते हैं ।
नटवरानंदी वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष महेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि कैसे विगत वर्षों से हम सयुक्त रूप से सभी को साथ लेकर पर्यावरण संरक्षण का कार्य हो या सामाजिक सरोकार का कार्य हो सभी का निर्वहन कर रहे हैं । त्रिवेदी ने बताया कि हर माह एक पेड़ लगा उसे संरक्षित करना जैसी अनेख मुहिम निरंतर चलाई जा रही है । फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य शैलेंद्र भट्ट ने बताता कि किस प्रकार से देश और दुनिया को हरित करने की मुहिम में सबसे पहले स्वयं के घर को ,गली को कॉलोनी से लगा कर शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त करने पर विचार करना चाहिए अगर ऐसा किया तो जल्द सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकेगा । महेंद्र पाठक ने बताया कि पुरानी वनस्पति लगभग लगभग समाप्त हो रही है और जो शेष है उनको पहचान पाना भी आमजन के लिए संभव नहीं हो पा रहा है जिस कारण से वह भी विलुप्त होती जा रही है । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठीकरिया की प्रधानाचार्य योगिता जोशी ने विधार्थी को प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग मितवव्यता से करने का संकल्प दिलाया ।
कार्यक्रम के अंत में पृथ्वी दिवस क्विज प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को अतिथियो द्वारा ज्यामिति बॉक्स उपहार स्वरूप प्रदान किए गए साथ ही सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में कपड़े के बैग और पेन प्रदान किए गए ।
सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार के भामाशाह त्रिभुवन व्यास और महेंद्र त्रिवेदी का विधालय परिवार द्वारा उपरणा औढ़ा कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया
नटवरानंदी फाउंडेशन की तरफ़ से सभी को आभार व्यक्त रजनीश गुप्ता सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा और मंच संचालन त्रिभुवन व्यास द्वारा किया गया ।
इसके साथ ही फाउंडेशन की प्रेरणा से टैगोर पब्लिक स्कूल तलवाड़ा,मॉडल स्कूल घाटोल में छात्रों की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।सरेड़ी बड़ी निवासी शिक्षक अरविंद पाठक को भी पर्यावरण पर किए गए कार्य पर सम्मानित किया गया।
