सब्जी लेकर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छिनी
उदयपुर, 27 नवंबर : अंबामाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार रजा कॉलोनी मल्लातलाई निवासी मतिया बानू ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर की सुबह वह दूधियागणेशजी क्षेत्र से सब्जी लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ अन्य सामान लेने के लिए जैसे ही वह सनलाईट बेकरी के पास पहुंची, पीछे से आए दो युवक अचानक उनके सामने आ खड़े हुए। महिला के अनुसार दोनों बदमाशों ने पलभर में उनके गले से दो तोला की सोने की चेन और आधा तोला का पेंडेंट झपट्टा मारकर…
