ऑपरेशन चक्रव्यूह की बड़ी सफलता: प्रतापगढ़ पुलिस ने दो दिन में ₹89 लाख से अधिक का अवैध डोडाचूरा जब्त किया
• ट्रेक्टर-ट्रॉली और टोचन की हुई कारों से हो रही थी तस्करी; दो गिरफ्तार प्रतापगढ़ 27 नवंबर। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। मात्र दो दिनों के भीतर हुई इन कार्यवाहियों में कुल 5 क्विंटल 94 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹89 लाख 8 हजार रुपये है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त दो वाहन और…
