अनुभूति व बटोरी हुई विरासत पुस्तक का हुआ लोकार्पण
उदयपुर। समाजसेवी डॉ.लक्ष्मण सिंह कर्णावट द्वारा लिखित आत्मकथा अनुभूति और पुष्पा कर्णावट द्वारा संकलित बटोरी हुई विरासत पुस्तक का आज महाप्रज्ञ विहार में समारोह में लोकार्पण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के उपकुलपति कर्नल (प्रो.) डॉ.एसएस सारंगदेवोत और विशिष्ट अतिथि डॉ. देव कोठारी व पारमार्थिक सेवा संस्थान के सचिव मदन तातेड़ थे। अध्यक्षता डॉ. बसंतीलाल बाबेल ने की। संपादक और मुख्य वक्ता डॉ. प्रदीप कुमावत थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल (डॉ) एसएस सारंगदेवोत ने कहा कि समाज के प्रति कर्णावट का समर्पण ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से दिखता है। लक्ष्मी का साथ सरस्वती की मौजूदगी…
