उदयपुर में औद्योगिक विकास के लिए जिला कलक्टर की पहल
-समस्याओं का समाधान और एमओयू की समीक्षा -प्रशासन और औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि जुटे एक मंच पर उदयपुर, 27 फरवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में गुरूवार को औद्योगिक विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्ट्रेट स्थित मिनी सभागार में आयोजित बैठक में प्रशासन और विभिन्न औद्योगिक संघों के पदाधिकारियों ने एक मंच पर आकर औद्योगिक निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने और मौजूदा औद्योगिक इकाइयों के समग्र विकास पर चर्चा की। इस दौरान उदयपुर चौम्बर ऑफ कॉमर्स, लघु भारती उद्योग, उदयपुर मार्बल एसोसिएशन, कैमिकल मैनुफैक्चर्स सहित अन्य औद्योगिक संघों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं…
