Year: 2025

बिजयनगर ब्लैकमेल मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा

बिजयनगर ब्लैकमेल मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा

उदयपुर, 27 फरवरी। बिजयनगर में हुए ब्लैकमेल कांड को लेकर जिलेभर के लोगों में रोष है। रुचि श्रीमाली ने बताया की सर्व समाज मातृशक्ति उदयपुर की ओर से बिजयनगर ब्लैकमेल मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। इस घटना की पुनरावृत्ती न हो उसके लिए आरोपियो के विरुद्ध शीघ्र व कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग। बिजयनगर में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा 14-15 वर्ष की स्कूली छात्राओं को प्रलोभन देकर प्रेम प्रसंग में फंसाकर, ज्यादती करने, आपत्तिजनक तस्वीरे खींचकर ब्लैकमेल करने, जबरन मतांतरण के कृत्य से समाज…
Read More
मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था ने किया भाजपा जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष का स्वागत

मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था ने किया भाजपा जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष का स्वागत

उदयपुर. मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था अंतर्गत चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आराधना भवन में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और सुन्दर सिंह भंडारी मंडल की अध्यक्ष रुचिका चौधरी का सम्मान किया गया। इस दौरान भाजापा वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी , संस्था के अध्यक्ष लोकेश कोठरी , कोषाध्यक्ष अमित मोदी, महामंत्री अर्पण जैन व मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
Read More
उदयपुर जिले में डीएसटी व थाना हिरणमगरी ने जेबतराश गिरोह का किया पर्दाफाश

उदयपुर जिले में डीएसटी व थाना हिरणमगरी ने जेबतराश गिरोह का किया पर्दाफाश

3 महिलाओं सहित 5 अभियुक्त चुराई गई रकम का बंटवारा करते गिरफ्तार जेब काटने में प्रयुक्त जाले वाली धारदार ब्लेडें व चोरी किए हुए 2.80 लाख रूपये जब्त उदयपुर  27 फरवरी। उदयपुर जिले की स्पेशल टीम एवं थाना हिरण मगरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए परशुराम सर्किल के पास एक टेंपो की आड़ में जेबतराशी से चुराए गए रूपयों का बंटवारा करते हुए संगठित जेबतराश गिरोह की तीन महिलाओं सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से पुलिस ने जेब काटने में प्रयुक्त धारदार ब्लेंडे व चुराए गए 2.80 लाख रुपए जप्त किए…
Read More
बड़गांव से लेकर बलीचा तक देखे युडीए के विकास कार्य, दिए निर्देष

बड़गांव से लेकर बलीचा तक देखे युडीए के विकास कार्य, दिए निर्देष

जिला कलक्टर ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण नगरीय वन की तर्ज पर विकसित हो रामगिरी पहाड़ी बलीचा बाइपास पर हादसों को रोकने तैयार होगी कार्ययोजना उदयपुर, 27 फरवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरूवार सुबह शहर के बाहरी क्षेत्र का मैराथन दौरा कर उदयपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्यों तथा प्रस्तावित प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेते हुए आवष्यक दिषा-निर्देष दिए। जिला कलक्टर श्री मेहता गुरूवार सुबह करीब पौने आठ बजे सर्किट हाउस से रवाना हुए। इस दौरान युडीए आयुक्त राहुल जैन, अधीक्षण अभियंता श्री अनित माथुर भी…
Read More
’कृषि में संकट और तनाव’ विषयक पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

’कृषि में संकट और तनाव’ विषयक पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

जलवायु परिवर्तन और बाजार की मार से आहत किसानों की मदद जरूरी: कर्नाटक बारह राज्यों के अधिकारी भाग ले रहे उदयपुर, 27 फरवरी। सुदूर गांवों- कस्बों में निवासरत जनमानस तक विभिन्न विषयों की जानकारी मुहैया कराने का सशक्त माध्यम है रेडियो- टेलीविजन। ’कृषि में संकट और तनाव’ विषयक कार्यक्रमों की अवधारणा और डिजाइन तैयार करने तथा प्रसारण के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला गुरूवार को यहां प्रसार शिक्षा निदेशालय सभागार में आरंभ हुई। कार्यशाला में बारह राज्यों के आकाशवाणी और दूरदर्शन में कार्यरत 30 अधिकारी भाग ले रहे हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली (आईसीएआर) के अधीन कृषि तकनीकी अनुप्रयोग…
Read More
स्वच्छ भारत मिशन

स्वच्छ भारत मिशन

उदयपुर, 27 फरवरी, 2025 को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के स्मार्ट गांव हींता पंचायत समिति भीण्डर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जागरूकता दिवस मनाया गया। डॉ. आर.एस. राठौड़, समन्वयक, समार्ट विलेज ने बताया कि माननीय राज्यपाल महोदय के स्मार्ट विलेज पहल के अतंर्गत ग्राम हींता का चयन किया गया है। मात्स्यकी के एन.एस.एस. के 40 छात्रों ने ग्राम हींता में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। अटल सेवा केन्द्र के परिसर में साफ-सफाई की गई विधार्थियों ने साफ-सफाई के नारे लगाये गये तथा गांव का…
Read More
मेवाड़ राजघराने के धर्मगुरु गोस्वामी महाराज श्री 108  श्री डॉ. वागीश कुमार की डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में शाही अगवानी की  

मेवाड़ राजघराने के धर्मगुरु गोस्वामी महाराज श्री 108  श्री डॉ. वागीश कुमार की डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में शाही अगवानी की  

उदयपुर. मेवाड़ के पूर्व राजघराने के धर्मगुरु व श्री द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली के  गोस्वामी महाराज श्री 108  श्री डॉ. वागीश कुमार महाराज  का गुरुवार को सिटी पैलेस में आगमन हुआ। मेवाड़ पूर्व राजघराने के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने धर्मगुरु गोस्वामी महाराज  डॉ. वागीश कुमार  का सिटी पैलेस आगमन पर शाही अगवानी की। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने वेदपाठी ब्राह्मणों के वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ गोस्वामी महाराज  डॉ. वागीश कुमार  महाराज को माला-शॉल पहनाकर भेंट अर्पित की। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने सपरिवार धर्मगुरु गोस्वामी महाराज  डॉ. वागीश कुमार  से आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की। गोस्वामी…
Read More
शास्त्रीय गायक पंडित राजेंद्र वैष्णव और कथक नृत्यांगना शमा भाटे ग्रुप देंगे शानदार प्रस्तुति

शास्त्रीय गायक पंडित राजेंद्र वैष्णव और कथक नृत्यांगना शमा भाटे ग्रुप देंगे शानदार प्रस्तुति

शिल्पग्राम में ‘ऋतु वसंत’ उत्सव 28 से उदयपुर 27 फरवरी। शिल्पग्राम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से ‘ऋतु वसंत’ उत्सव का शुभारंभ 28 फरवरी को होगा। यह तीन दिवसीय उत्सव 2 मार्च को संपन्न होगा। शिल्पग्राम में ‘ऋतु वसंत’ उत्सव का आगाज शुक्रवार से हो रहा है, जो कला और संस्कृति प्रेमियों के लिए एक विशेष आकर्षण होने वाला है। इस महोत्सव में शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात गायक पंडित राजेंद्र वैष्णव अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे, वहीं कथक की प्रसिद्ध नृत्यांगना शमा भाटे ग्रुप अपनी भावपूर्ण और लयबद्ध प्रस्तुति से समां बांधेंगी। यह आयोजन वसंत…
Read More
लघु उद्योग भारती उदयपुर का उद्योग दर्शन

लघु उद्योग भारती उदयपुर का उद्योग दर्शन

उदयपुर दिनांक 27 फरवरी, विगत माह में दिनांक 9 से 13 आयोजित इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 के सफल आयोजन के बाद, बुधवार 26 फरवरी 2025 को फिकुसा एंटरप्राइजेज में उद्योग दर्शन का आयोजन किया गया जिसमें लघु उद्यमियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। लघु उद्योग भारती उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि इस आयोजन में 45 उद्यमियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का आयोजन फ़िकूसा इंटरप्राइज़ेज़ के श्री पवन जी कोठारी की इकाई पर हुआ, जहां उन्होंने अपने प्रतिष्ठान और उत्पादों का व्यापक परिचय दिया। उन्होंने बताया कि उनकी इकाई में रिफर्बिश्ड बिज़नेस क्लास ब्रांडेड डेस्कटॉप, लैपटॉप, वर्कस्टेशन…
Read More
वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में महिलाओं को किया जागरूक

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में महिलाओं को किया जागरूक

वित्तीय समझदारी - समृद्ध नारी उदयपुर, 27 फरवरी। भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी वितीय साक्षरता सप्ताह के तहत गुरूवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम हुआ। जिला अग्रणी प्रबंधक राजेश जैन ने बताया कि इस वर्ष वित्तीय समावेशन में हितधारकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 के संदेश महिलाओं पर केंद्रित है। इस वर्ष के वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम “वित्तीय समझदारी - समृद्ध नारी” है। इसी कड़ी में गुरूवार को उदयपुर में दो स्थान राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, प्रतापनगर की छात्राओं एवं अध्यापकों तथा राजीविका के समूह की…
Read More
error: Content is protected !!