Year: 2025

महाशिवरात्रि पर नांदेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार

महाशिवरात्रि पर नांदेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार

उदयपुर के नांदेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया। नांदेश्वर श्रृंगार एंव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने करीब 6 घंटों तक श्रृंगार के लिए सेवा की। सात अलग-अलग कलर के विशेष फूलों और बेल पत्र, आशापाल,रुई की मदद से यह श्रृंगार किया गया। गुणवंत कोठारी ने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर दर्शन करने नाई गांव सहित उदयपुर से हजारों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। बता दें कि उदयपुर- झाडोल हाईवे पर नांदेश्वर महादेव का बेहद प्राचीन मंदिर है।
Read More
किसान रजिस्ट्रेशन कैम्प में किसानों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए जिला कलक्टर ने

किसान रजिस्ट्रेशन कैम्प में किसानों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए जिला कलक्टर ने

अधिकारियों को दिये प्रतिदिन प्रतिशिविर कम से कम दो सौ रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य उदयपुर, 26 फरवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने किसान रजिस्ट्रेशन शिविर में प्रतिदिन प्रतिशिविर कम से कम दो सौ रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य देते हुए रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के मिनी सभागार में उपखंड अधिकारियों के साथ बैठक में शिविर की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिले के तहसीलदार विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस बैठक में सम्मिलित हुए।       जिला कलक्टर ने लक्ष्य…
Read More
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा मंत्री दिलावर ने उदयपुर स्थित राज्य मुख्यालय का अवलोकन किया

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा मंत्री दिलावर ने उदयपुर स्थित राज्य मुख्यालय का अवलोकन किया

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर आने पर प्रदेश, संभाग व जिला स्तरीय स्काउट पदाधिकारी ने किया स्वागत अभिनंदन उदयपुर 26 फरवरी। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राजस्थान राज्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर दौरे पर आए राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर चेतक सर्कल स्थित राज्य मुख्यालय का निरीक्षण किया । वह आज महाशिवरात्रि पर  उदयपुर दौरे पर थे । उन्होंने मुख्यालय पहुंच कर हिंदुस्तान स्काउट द्वारा राज्य में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं शिविरों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। राज्य सचिव नरेंद्र ओदिच्य ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को आगामी…
Read More
लखावली तालाब के घाट पर जल पूजन कर विभिन्न कार्यों लोकार्पण-शिलान्यास किया शिक्षा व पंचायती राज मंत्री दिलावर ने

लखावली तालाब के घाट पर जल पूजन कर विभिन्न कार्यों लोकार्पण-शिलान्यास किया शिक्षा व पंचायती राज मंत्री दिलावर ने

जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम कहा - "जल नहीं होगा तो हमारा अस्तित्व हो जाएगा समाप्त, जल के पारंपरिक स्रोतों को सहेजने का लें संकल्प" उदयपुर, 26 फरवरी। प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि अपनी चिंता करें तथा स्वयं के कल को संवारने के लिए सभी आगे आएं। क्योंकि जल नहीं होगा तो हमारा अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। श्री दिलावर बुधवार को उदयपुर दौरे के तहत बड़गांव पंचायत समिति के लखावली तालाब पर जिला प्रशासन एवं वाटरशेड विभाग द्वारा आयोजित जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक…
Read More
मेडिकल साइंस में आए बदलाव, नवाचारों और चुनौतियों पर होगा मंथन

मेडिकल साइंस में आए बदलाव, नवाचारों और चुनौतियों पर होगा मंथन

नमोकॉन- 2025 (NMOCON-2025) नेशनल मेडिकॉज आर्गेनाइजेशन का 44वां राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेषन उदयपुर में 01 एवं 02 मार्च को होगा आयोजन उद्घाटन सत्र में राज्यपाल श्री हरिभाउ बागड़े और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे शिरकत पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के आतिथ्य में होगा समापन सत्र उदयपुर। नेशनल मेडिकॉज आर्गेनाइजेशन (NMO) का 44वां राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन 1 एवं 2 मार्च 2025 को झीलों की नगरी उदयपुर में आयोजित होगा। इसमें मेडिकल साइंस के क्षेत्र में आए बदलावों, नवाचारों और चुनौतियों पर मंथन किया जाएगा। अधिवेशन में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े देश भर के ख्यातनाम चिकित्सक भाग लेंगे। नेशनल मेडिकॉज आर्गेनाइजेशन के…
Read More
चित्तौड़गढ़ जिले में थाना पारसोली पुलिस की कार्रवाई : पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में थाना पारसोली पुलिस की कार्रवाई : पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

करीब 12 लाख रुपए कीमत की दो किलो से अधिक अफीम के साथ पकड़ा जयपुर, 26 फरवरी। चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस ने बेगूं थाने के एक वर्ष पुराने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश देवराज सिंह पुत्र मोड सिंह राठौड़ निवासी कुलाटिया नई थाना बेंगू को बाईक पर अफीम की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो किलो 132 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई हैं। जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी गई है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध रुप से…
Read More
साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया खुलासा : सिरसी रोड पर एक युवक को 61 एक्टिव सिम, दो मोबाइल व बाइक के साथ पकड़ा

साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया खुलासा : सिरसी रोड पर एक युवक को 61 एक्टिव सिम, दो मोबाइल व बाइक के साथ पकड़ा

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई यह गिरोह अरुणाचल प्रदेश और आसाम से फ्लाइट के द्वारा मंगाते है एक्टिव सिम सिम बॉक्स में लगाते हैं 30 से 40 सिम, जिसका उपयोग दुबई में कॉल सेंटर चल रहा सरगना करता है साइबर ठगी में जयपुर 26 फरवरी। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा किया है। जयपुर के वैशाली नगर इलाके में सिरसी रोड से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक युवक यशवंत सिंह पंवार पुत्र गोपाल सिंह (21) निवासी गुर्जर बस्ती शास्त्री नगर…
Read More
राणेरा में भोले के भक्तों का लगा तांता,मेले में जमकर हुई खरीददारी

राणेरा में भोले के भक्तों का लगा तांता,मेले में जमकर हुई खरीददारी

फतहनगर में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज फतहनगर। मावली तहसील के ढूंढिया नांदोली खुर्द स्थित राणेरा महादेव मंदिर पर बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले के भक्तों का जमघट लगा रहा। भोले के भक्तों से जहां मंदिर में दर्शनों के लिए लम्बी-लम्बी कतारें लगी रही वहीं मेला प्रांगण में भी भोले के भक्तांें ने जमकर खरीददारी की। मेले के आज दूसरे दिन शिवरात्रि होने से भक्तों की अच्छी खासी भीड़ रही। भोले के भक्तों ने दर्शनों का लाभ लिया वहीं कई भक्त तो ऐसे थे जिन्होने अभिषेक आदि करके पुणयार्जन किया। भक्ति एवं धर्म का यहां अच्छा संगम देखने…
Read More
शिवरात्रि पर केदारेश्वर महादेव छोटी उन्दरी पर हुआ भंडारा

शिवरात्रि पर केदारेश्वर महादेव छोटी उन्दरी पर हुआ भंडारा

पांच हजार से ज्यादा ग्रामीणों ने ग्रहण की महाप्रसादी निःशुल्क जाँच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित उदयपुर। तपसम्राट पूज्य केशुलाल जी म. की प्रेरणा से प्रतिवर्ष की तरह महाशिवरात्रि पर केदारेश्वर महादेव पधारे श्रद्धालुओ के लिए केशवधाम सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया अध्यक्ष महेश बम्ब ने बताया की इस अवसर पर पालियाखेड़ा, अलसीगढ़, पई, पीपलवास, बड़ीऊंदरी, आड़, फांदा, चोकडिया, पोपल्टी इत्यादि आसपास गांवो के पांच हजार से ज्यादा भक्तो ने महाप्रसाद भोज ग्रहण किया। मीडिया प्रभारी सम्पत बापना ने बताया की इस अवसर पर निःशुल्क जाँच शिविर में 230 भक्तो की थाइराइड, शुगर एवं ब्लड…
Read More
महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में डूबा वागड़ अंचल, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में डूबा वागड़ अंचल, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

डूंगरपुर, 26 फरवरी। डूंगरपुर सहित पूरे वागड़ अंचल में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में सुबह से देर रात तक धार्मिक अनुष्ठान, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, बम बम भोले, जय शिव शंकर के जयकारों के बीच पूजा-अर्चना कर व्रत रखा और भगवान शिव की आराधना की। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर भुवनेश्वर शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रुद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार और चार प्रहर की पूजा के दौरान हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। कई भक्त पैदल यात्रा कर…
Read More
error: Content is protected !!