जनप्रतिनिधि एवं समुदाय सम्मेलन का आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
 प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, सेवा मन्दिर के तत्वाधान में जनप्रतिनिधि सरपंच ,वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य ,अरावली लोक विकास फेडरेशन, वन उत्थान संस्थान, के एक दिवसीय कार्य शाला का आयोजन किया गया जिसमें 51 ग्रामों से 165 लोगों ने भाग लिया। कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में सचिव सुनिता जैन ने बताया कि ग्राम विकास ग्राम में पंचायत, स्थानीय समुदाय जनप्रतिनिधि सेवा मन्दिर मिल कर आगे अच्छा काम कैसे करें ओर विकास में आगे बढे। सेवा मन्दिर के कार्यों को लेकर प्रखण्ड समन्वयक नारायण जोशी ने चारागाह विकास , सामुदायिक वन अधिकार, विद्यालय विकास खेल मैदान स्वच्छ पेयजल पोषण संगठन आदि कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में परेडा सरपंच राजेंद्र कुमार ने स्थानीय समुदाय को सशक्त होकर आगे आने के बारे में बताया। भरदा सरपंच चेतन भगोरा पेसा एक्ट और जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान गडावन सरपंच बद्रीलाल ,लराटी सरपंच लालू राम, किकावत सरपंच चंपालाल, कोजावाडा सरपंच अनीता मीणा , उप सरपंच अब्दुल हामिद , मगन पटेल ,जान मोहम्मद आदि सरपंचों ने विकास को लेकर सेवा मंदिर के साथ मिलकर कार्य करने के बारे में चर्चा की तथा विकास कार्य में जनप्रतिनिधि सेवा मंदिर मिलकर विकास में आगे बढ़ने तथा वर्तमान मुद्दे ओर चुनौतियों को लेकर संवाद रहा। अरावली लोक विकास समिति से विमल जैन व कन्हैयालाल पांडॉर, मूली राम, फूल चंद्र , कोदर लाल ने विचार व्यक्त किया तथा वन उत्थान से कीर्तन कुमार मीणा ने सामुदायिक वन अधिकार को लेकर जानकारी दी। सेवा मंदिर से संजीव जैन, भीमराज सुथार ने आगे की सोच को लेकर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी लोगों ने सामुदायिक संसाधनों के विकास एवं प्रबंधन में विशेष सुझाव दिए जिसमें चारागाह विकास, स्वच्छ पेयजल, सामुदायिक वनाधिकार, ग्राम सभा को मजबूत करने को लेकर सभी वक्ताओं ने जोर दिया। कार्यक्रम में सेवा मंदिर के स्टाफ ने सहयोग दिया। कार्यक्रम की आगामी रणनीति एवं कार्यक्रम का संचालन मांगी लाल कसोटा किया। धन्यवाद प्रखंड समन्वयक नारायण जोशी ने ज्ञापित किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!