जालौर जिले में सांचोर थाना पुलिस की कार्रवाई : डम्पर चोरी की फिराक में घूम रहे बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

चन्दवाली जयपुर, पाली, सिरोही, जोधपुर, डीडवाना, कोटपुतली सहित कई स्थानों से डम्पर चोरी करना कबूल किया
पूछताछ में और भी वारदाते खुल सकती है, रैकी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जप्त

जयपुर 26 फरवरी। जालौर जिले में सांचोर थाना पुलिस ने रात के समय डम्पर चोरी की फिराक में घूम रहे आले दर्जे के चार बदमाशों साजीद खां पुत्र ममरेज (27) निवासी हमीरा थाना तिजारा, मुस्‍ताक खां पुत्र फजरु खां मेव (30) व असलम खां पुत्र इस्लाम खां (38) निवासी रायपुर थाना तिजारा एवं दिलशाद खां पुत्र ईसुब खां मेव (24) निवासी मलीयरजाट थाना तिजारा जिला अलवर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसपी ज्ञान चन्द यादव ने बताया कि आईजी जोधपुर रेंज विकास कुमार के निर्देशानुसार रेंज में अवैध गतिविधियों मादक पदार्थ, शराब तस्करी, अवैध बजरी खनन माफियाओं एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध ऑपरेशन भौकाल चलाया जा रहा है। अभियान की सफलता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू व सीओ काबंले शरण गोपीनाथ आईपीएस के सुपरविजन एवं एसएचओ सांचौर देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार रात एएसआई मदनलाल मय जाब्ता के गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान टीम ने एक सन्दिग्ध स्विफ्ट कार को रुकवाया। जिसमें आरोपी साजीद खां, मुस्‍ताक खां मेव, असलम खां व दिलशाद खां सवार थे। पुलिस ने रात के समय इस प्रकार घूमने के बारे में आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो इन्होंने जिले में डम्पर चोरी के लिए आना बताया।

चारों आरोपियों एवं कार को डिटेन कर थाने में लाया गया। जहां पूछताछ में आरोपियों ने चन्दवाली जयपुर, पाली, सिरोही, जोधपुर, डीडवाना एवं कोटपुतली सहित कई स्थानों से डम्पर चोरी करना कबूल किया है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। डम्पर चोरी एवं अन्य आपत्ति घटनाओं के साथ उनके साथियों के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है। पूछताछ में और भी बड़ी वारदातें खुलने की संभावना है।

इस गिरोह के गिरफतार आरोपी अपने निजी वाहन से हाईवे पर सुनसान में खड़े डम्परों की रेकी करते है। ऐसे वाहन जो बहुत देर से खड़े हो और आसपास कोई नहीं हो, तब मौका मिलते ही मिस्त्री की सहायता से गाड़ी स्टार्ट कर अलवर की तरफ निकल जाते है।

यह कार्रवाई करने वाली टीम में एसएचओ देवेंद्र सिंह कच्छवाह समेत एएसआई मदनलाल, कांस्टेबल विमल सिंह व कांस्टेबल चालक शिवराज शामिल थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!