Year: 2025

 जनजाति मंत्री खराडी 1 अप्रैल को आएंगे उपखंड क्षेत्र के दौरे पर

 जनजाति मंत्री खराडी 1 अप्रैल को आएंगे उपखंड क्षेत्र के दौरे पर

खेरवाड़ा, राज्य के जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी 1 अप्रैल को नया गांव उपखंड के राणावाड़ा गांव के दौरे पर आएंगे । वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि कैबिनेट मंत्री खराडी 1 अप्रैल  मंगलवार को दोपहर 2 बजे उपखंड क्षेत्र के राणावाड़ा गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राणावाड़ा के नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे तथा ग्रामीणों की सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मंत्री खराड़ी के साथ क्षेत्र के पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर सहित  वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
Read More
 जलदाय विभाग ने बिल जमा करने की तिथि बढ़ाकर उपभोक्ताओं को दी राहत

 जलदाय विभाग ने बिल जमा करने की तिथि बढ़ाकर उपभोक्ताओं को दी राहत

एक साथ 19 माह का बिल मिलने से उपभोक्ता हो रहे थे परेशान खेरवाड़ा, जलदाय विभाग द्वारा मार्च प्रथम सप्ताह में सलूंबर से उदयपुर डिवीजन बदलने की तकनीकी समस्या की वजह से विभागीय कार्यवाही पूरी नहीं हो पाने से एक साथ 19 माह के बिल जारी किए थे जिससे आम उपभोक्ता को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस संदर्भ में दैनिक नवज्योति में विगत 12 मार्च को इस मसले को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। उसी के अनुरूप उस समय दिए गए आश्वासन के मुताबिक जलदाय विभाग के सहायक अभियंता आलोक गरासिया ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को…
Read More
धूम्रपान अधिनियम के तहत कार्यवाही

धूम्रपान अधिनियम के तहत कार्यवाही

खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र में बलीचा में 26 मार्च बुधवार को दोपहर बाद कार्यवाही करते हुए हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलीचा के 100 मीटर की परिधि में धूम्रपान सामग्री यथा बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटका आदि बेचने के आरोप में बंसीलाल खराड़ी पुत्र हकला निवासी बलीचा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह राव ने बताया कि विशेष अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण के आधार पर हेड कांस्टेबल वालचंद द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
 पुण्यतिथि पर गांव में शीतल पेय जल हेतु लगाया वाटर कुलर

 पुण्यतिथि पर गांव में शीतल पेय जल हेतु लगाया वाटर कुलर

खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के भोमटा वाड़ा गांव में स्वर्गीय मूलचंद कलाल की छठवीं पुण्यतिथि पर बसेर परिवार समृत देवी पत्नी स्व :मूलचंद कलाल उनके पुत्र मोतीलाल, प्रकाश चंद्र, मोहनलाल, जयकुमार, अशोक कुमार, भंवरलाल ने उनकी स्मृति में गांव वासियों एवं राहगीरों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेय जल उपलब्ध कराने वाटर कुलर मय वाटर प्यूरीफायर लगा कर अनुकरणीय कार्य किया। साथ ही सरस्वती विद्यालय के बालक बालिकाओं को उनकी पुण्य तिथि पर मिठाई भी वितरित की गई। वॉटर कुलर स्थापित करने के शुभ अवसर पर स्व मूलचंद कलाल परिवार के परिजन, अजय वार्डपंच, प्रकाश चंद्र,अरुण,पारस,राजेंद्र, सरस्वती विद्यालय के  स्टाफ सदस्य…
Read More
राजस्थान के राज्यपाल 30 को उदयपुर आकर जयपुर जाएंगे

राजस्थान के राज्यपाल 30 को उदयपुर आकर जयपुर जाएंगे

उदयपुर, 27 मार्च। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े 30 मार्च को प्रातः 11ः25 बजे सडक मार्ग से पाली से उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक आएंगे और प्रातः 11ः30 बजे राजकीय वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल 31 मार्च को उदयपुर आकर गांधीनगर जाएंगी उदयपुर, 27 मार्च। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल सोमवार 31 मार्च को दोपहर 12ः15 बजे सड़क मार्ग से चितौडगढ़ से सर्किट हाउस उदयपुर जाएंगे और कुछ देर यहां रूकने के पश्चात दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर से गांधीनगर, गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगी। राज्य मंत्री डॉ…
Read More
सुदूर आदिवासी क्षेत्र मोरवल में जमी जिला कलक्टर की चौपाल

सुदूर आदिवासी क्षेत्र मोरवल में जमी जिला कलक्टर की चौपाल

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश उदयपुर, 27 मार्च। गोगुंदा क्षेत्र के सुदूर आदिवासी क्षेत्र में अवस्थित मोरवल पंचायत के वाशिंदों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। जिला प्रशासन के मुखिया जिला कलक्टर नमित मेहता अपने प्रशासनिक अमले के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचे। रात्रि चौपाल के इस मौके पर उत्साहित ग्रामीणों ने अपने अभाव अभियोग खुलकर कलक्टर के सामने रखे। जिला कलक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिला कलक्टर श्री मेहता बुधवार देर शाम जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर अरावली की…
Read More
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कल

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कल

उदयपुर। 27 मार्च। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा नगर निकायों की सीमावृद्धि/वार्डो का परिसीमन पुनर्गठन तथा पंचायत राज संस्थाओं में पुनर्सीमांकन जनभावना के विपरीत एवं नियम विरुद्ध तथा राजनीतिक दुर्भावना से किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान की राज्य सरकार द्वारा मनमाने तरीके से नगर निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं में किया जा रहे पुनर्गठन/पुनर्सीमांकन तथा सीमा वृद्धि को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की एक अति महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 28 मार्च ,2025 को प्रातः 11:00 बजे कृष्णा ट्रेवल्स, सवीना सब…
Read More
व्यास को मिला राजस्थान दक्षिण प्रांत के प्रांतीय महासचिव का दायित्व

व्यास को मिला राजस्थान दक्षिण प्रांत के प्रांतीय महासचिव का दायित्व

उदयपुर, 27 मार्च। भारत विकास परिषद राजस्थान दक्षिण प्रांत में वर्तमान जिला अध्यक्ष उदयपुर प्रशांत व्यास को  केंद्रीय कार्यकारी के अनुसार राजस्थान दक्षिण प्रांत का प्रांतीय महासचिव बनाया गया है। व्यास मूलतः भारत विकास परिषद मेवाड़ उदयपुर शाखा से संबंधित है और सन 2018 से नामांकित सचिव फिर चयनित सचिव एवं 2 साल अध्यक्ष रहने के बाद उन्हें जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया था. व्यास के साथ मयंक दोषी सागवाड़ा से प्रांतीय अध्यक्ष बने हैं एवं निंबाहेड़ा से डॉ. चेचनी को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
Read More
हिंदू नववर्ष 2082 के स्वागत व विक्रम संवत 2081 को विदाई पर निकलेगी सुपर बाइक रैली

हिंदू नववर्ष 2082 के स्वागत व विक्रम संवत 2081 को विदाई पर निकलेगी सुपर बाइक रैली

कलेक्टर ने किया रैली के पोस्टर का विमोचन उदयपुर, 27 मार्च। हिंदू नववर्ष 2082 के स्वागत एवं विक्रम संवत 2081 को विदाई के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत कलश यात्रा के तहत सुपर बाइक रैली से संबंधित पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव प्रशांत व्यास, सुपर बाइक रैली को लीड करने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर और पिस्टल शूटर दीपक शर्मा एवं डॉ. बलदीप शर्मा, भारत विकास परिषद शाखा सचिव पद्मिनी भी मौजूद रहे। व्यास ने बताया कि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, भारत विकास परिषद एवं मैक्स…
Read More
ग्रीन पीपल समिति उदयपुर की बैठक संपन्न

ग्रीन पीपल समिति उदयपुर की बैठक संपन्न

उदयपुर, 28 मार्च। ग्रीन पीपल समिति की बैठक सोसायटी अध्यक्ष व सेवानिवृत्त सीसीएफ राहुल भटनागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यासीन पठान, सुहेल मजबूर, एस.एन.दवे , पीएस चुंडावत, डॉ ललित जोशी, अरुण सोनी, डॉ सतीश शर्मा ने भाग लिया। विशेष आमंत्रित के रूप में  पवन त्रिवेदी उपस्थित रहे । बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 31 मार्च ,  एवं 4 अप्रैल को फ्रांस से उदयपुर भ्रमण पर आ रहे 23-23 सदस्यों के दो दलों का समिति द्वारा स्वागत कर स्थानीय रीति रिवाजों से अवगत कराया जाएगा। यह दोनों दल ग्रीन पीपल समिति के कार्यकलापों को जानने और समझने…
Read More
error: Content is protected !!