राजस्थान के राज्यपाल 30 को उदयपुर आकर जयपुर जाएंगे

उदयपुर, 27 मार्च। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े 30 मार्च को प्रातः 11ः25 बजे सडक मार्ग से पाली से उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक आएंगे और प्रातः 11ः30 बजे राजकीय वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल 31 मार्च को उदयपुर आकर गांधीनगर जाएंगी
उदयपुर, 27 मार्च। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल सोमवार 31 मार्च को दोपहर 12ः15 बजे सड़क मार्ग से चितौडगढ़ से सर्किट हाउस उदयपुर जाएंगे और कुछ देर यहां रूकने के पश्चात दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर से गांधीनगर, गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगी।

राज्य मंत्री डॉ मंजू बाघमार 28 को प्रतापगढ़ जाएंगी
उदयपुर, 27 मार्च। सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास व महिला अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ मंजू बाघमार शुक्रवार 28 मार्च को सुबह 8ः30 बजे राजकीय वाहन से प्रतापगढ़ जाएंगी। वे वहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर इसी दिन पुनः शाम 4 बजे राजकीय वाहन से ब्यावर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री 28 को उदयपुर में
उदयपुर, 27 मार्च। उड़ीसा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह  देव  शुक्रवार 28 मार्च को अपराह्न 2ः45 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे। वे 2 अप्रैल को दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

ओडीओपी ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन प्रारम्भ
उदयपुर, 27 मार्च। बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान, 2024 के तहत भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य की समस्त एक जिला-एक उत्पाद विनिर्माता इकाइयों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाना है। प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा ओडीओपी पंजीकरण की प्रक्रिया हेतु एक आवेदन पत्र राजस्थान सिंगल साइन ऑन एसएसओ पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिया गया है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि एक जिला- एक उत्पाद से संबंधित इकाइयों को प्रोत्साहित किए जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई राजस्थान एक जिला एक उत्पाद नीति-2024 के तहत देय समस्त लाभ भी इसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दिये जाने प्रस्तावित है। एक जिला- एक उत्पाद अंतर्गत उदयपुर जिले से ‘‘ मार्बल एवं ग्रेनाइट उत्पाद ‘‘ को सम्मिलित किया गया है।
ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण हेतु आवेदक का पासपोर्ट साईज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, इकाई का पैन कार्ड, उत्पादन तिथि, प्रथम विक्रय बिल, वर्तमान विक्रय बिल, उद्यम रजिस्ट्रेशन, उत्पाद के फोटो आदि दस्तावेज आवश्यक है।

पंचकर्म चिकित्सा शिविर में रोगियों को मिल रही राहत, आयुर्वेद के प्रति बढ़ रहा विष्वास
विशेष अग्निकर्म चिकित्सा शिविर 28 को

उदयपुर, 27 मार्च। आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय में आयोजित 40वें  निःशुल्क पंचदिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
शिविर प्रभारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि इस पंचकर्म चिकित्सा शिविर में आयुर्वेदिक पंचकर्म विधियों से कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, सायटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, एड़ी का दर्द, माइग्रेन, फ्रोजन शोल्डर, बालों की समस्या एवं अन्य जटिल एवं जीर्ण रोगों का उपचार किया जा रहा है। शिविर में आने वाले कई व्यक्तियों ने उपचार के बाद राहत महसूस करते हुए आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति विष्वास जताया। औदिच्य ने बताया कि इस पंचकर्म षिविर के तहत 28 मार्च को आयोजित विषेष षिविर में विषेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह हाडा द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा की अत्यंत प्रभावी अग्निकर्म चिकित्सा पद्धति के माध्यम सेसायटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, एड़ी का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, माइग्रेन, घुटनों का दर्द जैसी समस्याओं का उपचार किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!