उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कल

उदयपुर। 27 मार्च। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा नगर निकायों की सीमावृद्धि/वार्डो का परिसीमन पुनर्गठन तथा पंचायत राज संस्थाओं में पुनर्सीमांकन जनभावना के विपरीत एवं नियम विरुद्ध तथा राजनीतिक दुर्भावना से किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान की राज्य सरकार द्वारा मनमाने तरीके से नगर निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं में किया जा रहे पुनर्गठन/पुनर्सीमांकन तथा सीमा वृद्धि को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की एक अति महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 28 मार्च ,2025 को प्रातः 11:00 बजे कृष्णा ट्रेवल्स, सवीना सब सिटी सेंटर उदयपुर में आयोजित होनी है। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती इंदिरा मीणा जी (विधायक, बामनवास) आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करेंगी।
इस बैठक में राजस्थान राज्य सरकार द्वारा मनमाने तरीके से किया जा रहे हैं वार्डों के पुनर्सीमांकन/पुनर्गठन तथा पंचायत राज संस्थाओं के पुनर्सीमांकन/पुनर्गठन तथा सीमा वृद्धि को लेकर विस्तृत चर्चा कर आगे की रणनीति तय करी जाएगी।
बैठक में एआईसीसी सदस्य/पीसीसी सदस्य/प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण/सांसद प्रत्याशी/ पूर्व सांसद/विधायक/विधायक प्रत्याशी/ पुर्व विधायक/पुर्व जिलाध्यक्ष/जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/प्रधान/उप प्रधान/ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी/ मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी /पूर्व जिला प्रमुख/ पूर्व उप जिला प्रमुख/ प्रधान/उप प्रधान/पूर्व प्रधान/ पूर्व उप प्रधान/नगर निकाय अध्यक्ष//उपाध्यक्ष/पार्षद/पूर्व पार्षद/पुर्व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष/जिला परिषद् सदस्य/ पंचायत समिति सदस्य/अग्रिम संगठनो के सेवादल कांग्रेस ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभागो और प्रकोष्ठो के अध्यक्षगण व कार्यकारिणी/वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा पंच सरपंच को भाग लेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!