Year: 2025

जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 पेपर लीक में शामिल तीन जेलकर्मी बर्खास्त

जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 पेपर लीक में शामिल तीन जेलकर्मी बर्खास्त

कारागार विभाग की दो कार्रवाई • श्यालवास जेल में अनुचित तरीके से मोबाइल सिम ले जाते मेल नर्स गिरफ्तार जयपुर 29 मार्च। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 पेपर लीक मामले में लिप्त 3 जेल प्रहरियों को विभाग द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को मिलने वाली धमकी के बाद बरती जा रही अतिरिक्त सतर्कता के दौरान दौसा जिले के श्यालावास स्थित सेंट्रल जेल में कार्यरत मेल नर्स राजकुमार शर्मा को जेल में सिम कार्ड ले जाते पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा भर्ती परीक्षा में चयनित हुए तीन आरोपियों योगेश कुमार, हरेंद्र सिंह…
Read More
पीपाजी क्षत्रिय खड़क चौखला भाणदा की मासिक बैठक

पीपाजी क्षत्रिय खड़क चौखला भाणदा की मासिक बैठक

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, पीपाजी क्षत्रिय खड़क चौखला भाणदा की मासिक बैठक का आयोजन गोदावरी धाम के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता बंशीलाल अध्यक्ष द्वारा की गई, जिसमें समाज से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा की गई। समाज के आयोजित होने वाले सम्मेलन 20 अप्रैल 2025 वार रविवार को 13 चौखला में  सम्मिलित 14वाँ खड़क चौखला भाणदा नवीनीकरण एवं मान्यता हेतु बेणेश्वर धाम में होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भारतीय हिन्दु नववर्ष मनाया खेरवाड़ा, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा नयागांव के कार्यकर्ताओ ने आडीवली मे संगठन के पूर्व जिला संगठन मंत्री साकर चन्द…
Read More
घट स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्रि महोत्सव का प्रारंभ

घट स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्रि महोत्सव का प्रारंभ

खैरवाड़ा, श्री रुद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ (किले मन्दिर) पर वासंतिक नवरात्रि महोत्सव का प्रारंभ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण द्वारा घट स्थापना, अखंड ज्योत प्रज्वलन, नवीन ध्वजारोहण, जवारा स्थापना कर किया गया।  महाआरती सायंकाल सात बजे हुई जिसमें सनातनी परंपरानुसार हिंदू नववर्ष पर अखंड भारतवर्ष की खुशहाली की कामना की गई। किवदंती है कि मन्नते फलीभूत करने वाली माता के दर पर हर मुराद पूरी होती है की भावना से अलसुबह से ही माँ शैलपुत्री के दर्शनार्थ किले वारी आई तो मारी हाजरा हाजर के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। आज दरबार से भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकली।
Read More
डइयावाड़ा के ग्रामीणों ने किया विधायक का अभिनंदन

डइयावाड़ा के ग्रामीणों ने किया विधायक का अभिनंदन

प्रतीक जैन खेरवाड़ा,विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री  डाक्टर दयाराम परमार साहब की अनुशंसा पर उपखण्ड नयागांव की ग्राम पंचायत हर्षावाडा गाँव डईयावाडा सुखा घाटी से आंगनबाड़ी केन्द्र तक सड़क अनुमोदित होने पर आज डईयावाडा के ग्रामीण विधायक  डाक्टर  परमार के निवास खेरवाडा आकर  माला, पगड़ी पहनाकर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर माणकलाल, धनराज गमेती, लालू राम परमार, कैलाश गमेती, शान्ति लाल गमेती, रणजीत गमेती, रोहित गमेती, राजकुमार गमेती  उपस्थित थे।
Read More
शान्त-क्रान्ति युवा संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

शान्त-क्रान्ति युवा संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

उदयपुर, 30 मार्च। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में नव मनोनीत श्री साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन युवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को केशवनगर स्थित नवकार भवन में सम्पन्न हुआ। संस्थान मंत्री पुष्पेन्द्र बड़ाला ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष इन्दर सिंह मेहता ने की। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन श्रावक संघ के संरक्षक विजय सिंह लोढ़ा ने उदयपुर युवा संघ के नव मनोनीत पदाधिकारियों जिसमें अध्यक्ष दीपश बोकड़ि़याा, मंत्री अंकित बोलिया, उपाध्यक्ष मयंक वर्डिया, राजेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष गौरव नागौरी, सहमंत्री निखिल वया, सुधीर गड़ोलिया, संगठन मंत्री…
Read More
300 नायब तहसीलदारों की डीपीसी कर तहसीलदार बनाया, सरकार का जताया आभार

300 नायब तहसीलदारों की डीपीसी कर तहसीलदार बनाया, सरकार का जताया आभार

उदयपुर। राजस्व विभाग में वर्ष 2016-17 से बकाया चल रहे प्रमोशन को लेकर राज्य सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पदोन्नतियां की है। राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद ने स्वागत करते हुए सरकार का आभार जताया है। राज्य सरकार एवं राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए राजस्व विभाग में वर्ष 2016-17 से बकाया पदोन्नतियों के लिए रिव्यू डीपीसी कर 300 पदों पर नायब तहसीलदार से तहसीलदार पद डीपीसी कर राजस्व विभाग को तोहफा दिया। इसके लिए राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सुरेश नाहर ने सरकार एवं राजस्व मण्डल के उच्चाधिकारियों का आभार प्रदर्शित किया।
Read More
आरटीसी, औरेका और ताज ने जीते अपने मैच

आरटीसी, औरेका और ताज ने जीते अपने मैच

ओम बडलियास, मोहम्मद साद और जितेंद्र मैन ऑफ द मैच उदयपुर। मेवाड़ टूरिज़्म कप के तहत चल रहे क्रिकेट टी 20 मे आरटीसी ने रॉयल गाइड को 5 विकेट से, औरेका ने आईटीसी को 4 रन से और ताज होटल ने रेडिसन ब्लू को 8 विकेट से हराया। ओम बडलियास, मोहम्मद साद और जितेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले मुकाबले में रॉयल गाइड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाएं। रॉयल गाइड की ओर से तरुण ने अर्धशतक लगाते हुए 53 रन बनाएं। सौरभ माली ने 25 रनों के योगदान…
Read More
पीएफसी एज्यूकेशन की ओर से आयोजित भव्य सम्मान समारोह में 200 छात्र हुए सम्मानित

पीएफसी एज्यूकेशन की ओर से आयोजित भव्य सम्मान समारोह में 200 छात्र हुए सम्मानित

उदयपुर। पीएफसी एज्यूकेशन ने आज रेडिसन ग्रीन में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में उन 200 छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीसीए हेड नॉर्थ वेस्ट रोहन राजवन्शी थे। जिन्होंने एसीसीए की वैश्विक मान्यता और भारत में इसकी बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एसीसीए को 180 से अधिक देशों में मान्यता प्राप्त है और दुनियाभर की 8500 से अधिक कंपनियाँ एसीसीए प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता देती हैं। पीएफसी एज्यूकेशन इस कोर्स को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर प्रोफेशनल ट्रेनिंग के साथ उपलब्ध करा रहा है और इसके कई छात्र…
Read More
डूंगरपुर : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

डूंगरपुर : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

गेहूं की बोरियां लेकर घर लौट रहे थे सभी लोग डूंगरपुर, 30 मार्च । बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के शिशोद के पास नेशनल हाईवे 48 पर शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली गेहूं की बोरियां लेकर शिशोद से भुवाली की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार…
Read More
डूंगरपुर : नेशनल हाईवे पर लूटपाट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, 12 से अधिक वारदातों का खुलासा 

डूंगरपुर : नेशनल हाईवे पर लूटपाट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, 12 से अधिक वारदातों का खुलासा 

डूंगरपुर, 30 मार्च । बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे और आसपास के इलाकों में लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन लूटी गई बाइक बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 12 से अधिक वारदातें कबूल की हैं। बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि 22 अक्टूबर 2024 को वडोदरा (गुजरात) निवासी मेघराज सुथार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने बताया कि वह वडोदरा से नई बाइक लेकर उदयपुर जा रहा था। बौखला ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों…
Read More
error: Content is protected !!