शान्त-क्रान्ति युवा संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

उदयपुर, 30 मार्च। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में नव मनोनीत श्री साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन युवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को केशवनगर स्थित नवकार भवन में सम्पन्न हुआ।
संस्थान मंत्री पुष्पेन्द्र बड़ाला ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष इन्दर सिंह मेहता ने की। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन श्रावक संघ के संरक्षक विजय सिंह लोढ़ा ने उदयपुर युवा संघ के नव मनोनीत पदाधिकारियों जिसमें अध्यक्ष दीपश बोकड़ि़याा, मंत्री अंकित बोलिया, उपाध्यक्ष मयंक वर्डिया, राजेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष गौरव नागौरी, सहमंत्री निखिल वया, सुधीर गड़ोलिया, संगठन मंत्री कपिल खोखावत, अमन तलेसरा, प्रचार-प्रसार मंत्री शुभम मूणेत, अनीश अलावत, स्वागत मंत्री पंकज कंठालिया, अचल कोठारी, सूचना मंत्री अक्षय गादिया, सााहिल नागौरी, भोजन सेवा प्रभारी राजकुमार जारोली, विहार सेवा प्रभारी गुंजन बोहरा, सोशल मीडिया प्रभारी हितेष बड़ाला सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अंकित वर्डिया, गौरव बोहरा, दिव्यांश मोगारा, माधव पारख, प्रदीप संचेती, जितेन्द्र बिकानेरिया, पियुष सिसोदिया, अंकुर वर्डिया, प्रवीण पोरवाल, रोनक कोठारी, शुभम मोदी को शपथ ग्रहण करवाई। वहीं विश्वजीत बम्बोरिया, मनीष अलावत, कुलदीप मेहता, मनीष दक को परामर्शक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मंजू मेहता के मंगलाचरण से हुआ। शपथ पश्चात सभी पदाधिकारियों को उपरणा ओढ़ाकर बहुमान किया गया वहीं श्यामसुंदर मारू, विरेन्द्र वर्डिया, सूरजमल मोगरा, ललित वर्डिया, सुंदरलाल अलावत, राजेन्द्र मोगरा, विनोद खमेसरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोशनलाल बम्ब ने मंच की शोभा बढ़ाई। मंचासीन सभी अतिथियों का भी उपरणा ओढ़ाकर बहुमान किया गया। शपथ पश्चात नव मनोनीत युवा संघ अध्यक्ष दीपश बोकड़िया ने आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि कहा कि युवा संघ उदयपुर श्रीसंघ के कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा और सदैव संघ एवं समाज की सेवा हेतु तत्पर रहेगा। उन्होंने शीघ्र ही नवकार संस्कार शाला शुभारम्भ करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर अशोक लोढ़ा, हेमेन्द्र वर्डिया, प्रकाश वर्डिया, संजय तलेसरा, विजय सेठिया, लक्ष्मीलाल गडोलिया, नरेश डांगी, श्यामसंुदर बड़ाला, डॉ. हंसा हिंगड़, रेखा बड़ाला, रिंकू बोलिया, किरण बोकड़िया सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। अंत में मंत्री अंकित बोलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम पश्चात् स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया। सभी युवा संघ पदाधिकारियों ने नवकार भवन में विराजित महासती विजयलक्ष्मी जी म.सा. के दर्शन-वंदन कर मांगलिक श्रवण की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!