पैसिफिक डेंटल कॉलेज की छात्रा का सुसाइड: स्टाफ पर टॉर्चर के गंभीर आरोप
उदयपुर, 25 जुलाई : उदयपुर के भीलों का बेदला स्थित पैसिफिक डेंटल कॉलेज में गुरुवार रात एक बेहद दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। जम्मू की रहने वाली बीडीएस फाइनल ईयर की छात्रा श्वेता सिंह ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 11 बजे जब उसकी रूममेट लौटी तो उसने श्वेता को पंखे से लटका पाया। तत्काल उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्वेता के कमरे से मिले सुसाइड नोट ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नोट में श्वेता ने दो स्टाफ…
