किसानों के नवाचारों को लेब में रिफाइण्ड कर देशभर में पहुंचाएंः डॉ. राजबीर
23वीं प्रसार शिक्षा परिषद् की बैठक अनाज नहीं अब तिलहन-दलहन उत्पादन हो पहला लक्ष्य: डॉ. कर्नाटक उदयपुर, 26 जुलाई। कृषि वैज्ञानिक, प्रसार एवं किसान यदि एक साथ मिलकर काम करे तो कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है। सही मायने में किसान ही देश का सच्चा व अच्छा वैज्ञानिक है क्योंकि खेत पर आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए वह दिन-रात दिमाग लगाकर कोई न काई जुगाड़ कर ही लेता है। किसानों के इन नवाचारों को केप्चर कर लैब में लाकर रिफाइण्ड करें और कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से देशभर में पहुंचाएं ताकि सभी किसानों…
