सुनागरिकता का पाठ पढाने में अग्रणी भूमिका निभा कर रहा है भारत स्काउट गाइड संगठन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड की सत्रारंभ कार्यकारिणी समिति बैठक उदयपुर, 25 जुलाई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय उदयपुर की सत्रारंभ कार्यकारिणी समिति की बैठक शुक्रवार को सूरजपोल स्थित स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर पर संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ ईश वंदना से हुआ। सभी अतिथियों का मेवाडी परंपरानुसार इकलाई पहनाकर अभिनन्दन किया। जिला सचिव हीरालाल व्यास ने स्वागत उद्बोधन देते हुए गत वर्ष की कार्यकारिणी समिति बैठक के कार्यवृत का पठन करते हुए अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने स्काउट गाइड प्रवृति को आगे बढाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आहवान किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग…
