Year: 2025

ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

• एनडीपीएस की धारा 68एफ के तहत मध्य प्रदेश में तस्कर की 1 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज प्रतापगढ़  28 अगस्त। प्रतापगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त करने के अभियान का हिस्सा है। इस बार पुलिस ने मध्य प्रदेश के जावरा में स्थित एक होटल/लॉज को फ्रीज किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ(1) के तहत की गई है, जिसके तहत मादक पदार्थ तस्करों द्वारा अवैध रूप से कमाई गई…
Read More
सुखाड़िया युनिवर्सिटी को मिला गौरव : युवाओं के हित में कुलगुरु प्रो.मिश्रा की पहल लाई रंग

सुखाड़िया युनिवर्सिटी को मिला गौरव : युवाओं के हित में कुलगुरु प्रो.मिश्रा की पहल लाई रंग

अब युवाओं को रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में मिल पाएगा प्रवेश उदयपुर, 28 अगस्त। नई शिक्षा नीति के अनुरूप युवाओं को रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से जोड़ने के उद्देश्य से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो.सुनीता मिश्रा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसी श्रृंखला में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय में अप्रेंनेटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (Apprenticeship Embedded Degree Programs) की शुरुआत की गई है। इन पाठ्यक्रमों में बी.कॉम. इन रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट, बी.कॉम. इन लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट, तथा बी.कॉम. इन बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, बीबीए इन ट्यूरिज्म एंड होस्पीटेलिटी मैनेजमेंट शामिल हैं। ये सभी पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति…
Read More
राजकीय विद्यालय को मॉडर्न विद्यालय बनाने की कोशिश में रोटरी क्लब उदय की पहल

राजकीय विद्यालय को मॉडर्न विद्यालय बनाने की कोशिश में रोटरी क्लब उदय की पहल

उदयपुर। संवत्सरी एवं गणेश चतुर्थी के महापर्व पर रोटरी क्लब के एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर अशोक वीरवाल के नेतृत्व में रोटरी क्लब उदय के प्रेसिडेंट श्रीमान राघव भटनागर, क्लब के असिस्टेंट गवर्नर राजेश जी चुग, फर्स्ट लेडी ऑफ क्लब शालिनी भटनागर एवं उनकी टीम डॉ अनीता मौर्या, गजेंद्र सिंह चुंडावत, पुनीत गोख़रेजा एवं समाजसेविका अनीता वीरवाल के उपस्थिति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिरण मगरी सेक्टर 6 का निरीक्षण किया गया इस निरीक्षण में विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं को समझा । विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि उनको शेड्यार्ड की आवश्यकता है जो कि बच्चों को बारिश एवं धूप के दिनों में…
Read More
गणगौर घाट पर मेहंदी की सुगंध और श्रद्धा की रंगत से सजे महिलाओं के हाथ

गणगौर घाट पर मेहंदी की सुगंध और श्रद्धा की रंगत से सजे महिलाओं के हाथ

मेहंदी की महक से महका गणगौर घाट, चुनरी मनोरथ का हुआ आगाज - गणगौर घाट पर चुनरी मनोरथ 2025 का आयोजन 30 अगस्त को उदयपुर 28 अगस्त। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप एवं गायत्री परिवार की ओर से आयोजित चूनरी मनोरथ 2025 के अंतर्गत गुरुवार 28 अगस्त को दोपहर 2 से 4 बजे तक गणगौर घाट पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने गणगौर घाट पर आपसी सौहार्द के साथ एक-दूसरे को मेहंदी लगाकर पारंपरिक रस्मों का आनंद लिया। कार्यक्रम में राजसमंद विधायिका दीप्ति माहेश्वरी भी मौजूद रही। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की अध्यक्षा अनीता माहेश्वरी एवं सचिव निलेश कोठारी ने…
Read More
सोहन सुवालका को राष्ट्रीय कल्चुरी गौरव सम्मान 

सोहन सुवालका को राष्ट्रीय कल्चुरी गौरव सम्मान 

सोहनलाल बने  कलाल समाज के सुपर हीरो  उदयपुर।अखिल भारतीय कलवार, कलाल एवं कलार राष्ट्रीय सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया। उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय फिल्म और रंगमंच कलाकार सोहन सुवालका को "राष्ट्रीय कल्चुरी गौरव "सम्मान से सम्मानित किया गया। सुवालका ने पुरे भारत से आए करीब 1000 कलाल बंधुओ के समक्ष शोले फिल्म के "गब्बर सिगं "के रुप में मोनोऐकटिगं करते हुए देश भर के करीब 12 करोड सजातीय बंधुओ जो जायसवाल, अहलूवालिया, वालिया, बयाहुत, चौकसे, नाडार,गौड,सुवालका,मेवाडा, टांक, पूर्बिया, वैगडा आदि के नामो में विभक्त है,उन्हे आगामी जनगणना में "कलचुरी" नाम से संगठित होने का आव्हान किया। जिससे कलाल समाज…
Read More
पोते व एक अन्य के साथ मारपीट का दादा द्वारा कराया गया मामला दर्ज 

पोते व एक अन्य के साथ मारपीट का दादा द्वारा कराया गया मामला दर्ज 

खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के झलपका निवासी सोमाराम पुत्र कूरा जाती मीणा उम्र 68 साल ने प्रकरण दर्ज कराया की उसका पोता योगेश पुत्र राज कुमार एवं मनोहर पुत्र कालू लाल रामा बावड़ी व सागवाड़ा तीराए पर मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि ननकू पुत्र अमरा ,देवचंद पुत्र अमरा एवं ननकू और देवचंद की पत्नियां, विजय पुत्र ननकू, विनोद पुत्र ननकू एवं देवचंद का एक अन्य पुत्र जिसके नाम की जानकारी नहीं है, रिंकेश पुत्र कैलाश, रामलाल पुत्र कैलाश, सुरेश पुत्र प्रकाश, संजय पुत्र प्रकाश एवं ननकू के मासी के दो लड़के जिनका नाम ज्ञात नहीं है, सभी जलपका निवासी ने…
Read More
कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति ने समस्याओं के समाधान हेतु दिया ज्ञापन

कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति ने समस्याओं के समाधान हेतु दिया ज्ञापन

खेरवाड़ा, कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी खेरवाड़ा के मार्फत मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर सभी कुक को सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी देने, स्थाई करने, 5 माह का बकाया मानदेय का भुगतान करने, सभी कुक का वेतन उनके बैंक खाते में जमा करने सहित सहित 14 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने की मांग की।  कुक बिंदु,हकरी बाई, सलाहकार नाना भगत, जनवादी मजदूर यूनियन के सचिव जयंतीलाल ने बताया कि ज्ञापन में कुक को सवैतनिक अवकाश देने, राजस्थान पार्ट टाइम कान्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल 2022 को कुक के लिए भी लागू करने, अतिरिक्त काम का अतिरिक्त भुगतान…
Read More
बीसीआई उत्सव की कॉफी मीट होगी आज लाभगढ़ पैलेस रिसोर्ट एंड स्पा में : उज्जवल मेनारिया 

बीसीआई उत्सव की कॉफी मीट होगी आज लाभगढ़ पैलेस रिसोर्ट एंड स्पा में : उज्जवल मेनारिया 

उदयपुर। भारत के सबसे तेजी से बढ़ते बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म बिज़नेस सर्कल इंडिया उत्सव द्वारा कॉफी मीट – सीज़न 2 का आयोजन 29 अगस्त, शुक्रवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक लाभगढ़ पैलेस रिसोर्ट एंड स्पा में किया जाएगा। बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष ऋतुराज खन्ना ने बताया कि इस कॉफी मीट का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों और व्यापारिक समुदाय को एक ऐसा साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे आपस में संवाद कर सकें, विचारों का आदान-प्रदान कर सकें और एक-दूसरे के साथ व्यापारिक नेटवर्किंग को मज़बूती दे सकें। जनरल मैनेजर उज्जवल मेनारिया ने बताया कि लाभगढ़ पैलेस रिसोर्ट…
Read More
लफ़्ज़ों की महफ़िल की काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह 31 अगस्त को

लफ़्ज़ों की महफ़िल की काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह 31 अगस्त को

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल द्वारा आगामी 31 अगस्त, रविवार को अशोका पैलेस, जुडिओ शो-रूम के ऊपर, 100 फीट रोड, शौभागपुरा, उदयपुर में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर देशभक्ति विषय पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार व सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे। संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय “प्रेमी” ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सम्मान पत्र दिए जाएंगे। साथ ही शहर के पाँच प्रख्यात साहित्यकारों को विशेष सम्मान से अलंकृत किया…
Read More
दो दिवसीय शोतो कप तृतीय कराटे चेम्पियनशीप कल से

दो दिवसीय शोतो कप तृतीय कराटे चेम्पियनशीप कल से

उदयपुर। डिस्ट्रिक्ट कराटे एसोसिएशन उदयपुर की ओर से चित्रकूट नगर स्थित मदारिया भवन में दो दिवसीय शोतो कप तृतीय कराटे चेम्पियनशीप 30 व 31 अगस्त को आयोजित होगी। आयोजन समिति के डॉ.विक्रम सेहगल ने बताया कि इस चेम्पियनशीप में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्लबों,स्कूलों और संघो के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य युवा उर्जा को सकारात्मक दिशा देना,अनुशासन का संचार करना और उनमें खेल भावना को बढ़ावा देना है। डॉ. सेहगल ने बताया कि इसमें देशभर से 200 गर्ल्स एवं बॉयज खिलाड़ी 1 हजार प्रकार के विभिन्न वर्गो के इवेन्ट में अपना भाग्य आजमायेंगे।
Read More
error: Content is protected !!