Year: 2025

200 निर्धन एवं निराश्रित लोगों को भोजन कराया

200 निर्धन एवं निराश्रित लोगों को भोजन कराया

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला ईकाई द्वारा आज उदियापोल स्थित अन्नपूर्णा रसोई योजना में 200 निर्धन एवं निराश्रित लोगों को भोजन कराया गया। जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल, खेमचंद अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, राकेश अग्रवाल हिमकुमार ऐरन सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए,साथ ही महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल,महा मंत्री रेखा अग्रवाल एवं अनामिका अग्रवाल, प्रविंद्र गुप्ता ने भी अपनी भागीदारी निभाई। धन्यवाद राकेश अग्रवाल द्वारा दिया गया।
Read More
पीएफसी एज्यूकेशन ने रचा नया इतिहास-36 घंटे की नॉन स्टॉप क्लास चला बनाया विश्व रिकॉर्ड

पीएफसी एज्यूकेशन ने रचा नया इतिहास-36 घंटे की नॉन स्टॉप क्लास चला बनाया विश्व रिकॉर्ड

उदयपुर। राजस्थान का पहला एसीसीए गोल्ड लर्निंग पार्टर और शहर के प्रतिष्ठित अकाउंटिंग संस्थान पीएफसी एज्यूकेशन ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। संस्थान ने लगातार 36 घंटे की नॉन स्टॉप क्लास लेकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले पीएफसी एज्यूकेशन ने 24 घंटे की नॉन स्टॉप क्लास का रिकॉर्ड बनाया था। संस्थान की डायरेक्टर मीनाक्षी भेरवानी ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे पीएफसी परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा, “हमारे विद्यार्थियों की लगन और हमारी टीम की मेहनत ने इस असंभव को संभव बनाया। यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि शिक्षा के…
Read More
खांडी ओबरी टोल पर भीषण हादसा, एक की मौत, पांच घायल

खांडी ओबरी टोल पर भीषण हादसा, एक की मौत, पांच घायल

उदयपुर। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के खांडी ओबरी टोल प्लाजा पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। टोल पर खड़ी कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे खड़े ट्रक में जा घुसी और दोनों भारी वाहनों के बीच बुरी तरह पिचक गई। हादसे में पीछे बैठे गुलाब गुर्जर (निवासी सीकर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे हुई जब कार चालक टोल की कतार में खड़ा था। अचानक पीछे से आया ट्रेलर कार…
Read More
फुलवारी की नाल अभयारण्य में भालू का हमला, दो ग्रामीण गंभीर घायल

फुलवारी की नाल अभयारण्य में भालू का हमला, दो ग्रामीण गंभीर घायल

उदयपुर, 28 अगस्त। जिले के फुलवारी की नाल अभयारण्य क्षेत्र में बुधवार देर शाम भालू के हमले से दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फलासिया पंचायत समिति के धरावण गांव के समीप वनखंड क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार मोतीलाल (35) पुत्र भीमराज खराड़ी और मोहनलाल (40) पुत्र कालू खराड़ी बकरियां चराने जंगल की ओर गए थे। अचानक सामने आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले से घबराए दोनों किसी तरह जान बचाकर निकले, लेकिन गंभीर चोटें आने पर ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलासिया पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के…
Read More
धोलागढ़ धाम से निकली अश्वमेध यात्रा का खेरवाड़ा में उमड़ा जनसैलाब

धोलागढ़ धाम से निकली अश्वमेध यात्रा का खेरवाड़ा में उमड़ा जनसैलाब

खेरवाड़ा, 28 अगस्त। श्रावण कुम्भ महोत्सव-2025 के अवसर पर धोलागढ़ धाम से प्रारंभ हुई अश्वमेध यात्रा गुरुवार को खेरवाड़ा पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने अतुलनीय उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया। धाम के पीठाधीश्वर महंत योगी प्रकाशनाथ जी महाराज के सान्निध्य में निकली यह यात्रा धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का अनोखा संगम बनी। यात्रा धोलागढ़ धाम से रवाना होकर विभिन्न गांवों से गुजरती हुई जैसे ही खेरवाड़ा पहुँची, श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और भक्तों ने पुष्पवर्षा कर रथ व शाही ध्वजा का अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप, बैंड-बाजों की धुन और हर-हर महादेव…
Read More
राजसमंद : खतरनाक बहाव में जांबाजी – सिविल डिफेंस ने 5 किमी तक खोज कर निकाला महिला का शव

राजसमंद : खतरनाक बहाव में जांबाजी – सिविल डिफेंस ने 5 किमी तक खोज कर निकाला महिला का शव

मोही (राजसमंद), 28 अगस्त। राजसमंद जिले के मोही गांव के पास बनास नदी में हुए हादसे ने एक बार फिर सिविल डिफेंस की जांबाजी को सामने ला दिया। बुधवार को राज्यावास निवासी विजय सिंह रावल अपनी पत्नी निर्मला कंवर (55) के साथ बाइक से गुजर रहे थे। पुलिया पार करते वक्त अचानक बाइक फिसल गई और निर्मला नदी की तेज धारा में बह गईं। घटना के बाद SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुँचीं और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव के चलते SDRF की रबर बोट तक फंस गई, जिससे जवानों की जान पर भी खतरा…
Read More
बेटियों ने भरी सपनों की उड़ान

बेटियों ने भरी सपनों की उड़ान

विधायक की पहल पर 26 मेधावी बालिकाओं ने की हवाई यात्रा जयपुर में राज्यपाल व मुख्यमंत्री से की मुलाकात महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मिसाल उदयपुर, 27 अगस्त। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रारंभ किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह मीणा की ओर से की गई अनूठी पहल के तहत बुधवार को जनजाति अंचल की बेटियों ने सपनों की उड़ान भरी। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शांतिदेवी के सानिध्य में गणेश चतुर्थी पर 26 प्रतिभाशाली छात्राएं हवाई यात्रा कर जयपुर पहुंची। बेटियों ने वहां राज्यपाल एवं…
Read More
उदयपुर विकास प्राधिकरण की कार्यकारी समिति की बैठक

उदयपुर विकास प्राधिकरण की कार्यकारी समिति की बैठक

करोड़ों के विकास कार्यों का अनुमोदन, आवासीय योजनाओं को भी हरी झण्डी उदयपुर, 27 अगस्त। उदयपुर विकास प्राधिकरण की कार्यकारी समिति की बैठक बुधवार को आयुक्त राहुल जैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न कार्यो के प्रस्तावों पर विस्तृत विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिए। बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र के बलीचा एवं बडगांव स्थित सामुदायिक भवन को पाँच वर्ष के लिये पीपीपी मोड पर दिये जाने के लिए नियमानुसार निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर बलीचा सामुदायिक भवन हेतु सर्वोच्च दर राशि 27,24,000 रूपए प्रतिवर्ष एवं जी.एस.टी राशि 4,90,320 रूपए कुल राशि 32,14,320 रूपए एवं बडगांव सामुदायिक भवन हेतु सर्वोच्च दर राशि…
Read More
आज रंग है ऐ मां रंग है री, मेरे इमरत रसूल के घर रंग है री…

आज रंग है ऐ मां रंग है री, मेरे इमरत रसूल के घर रंग है री…

- कुल के छींटों के साथ तीन दिवसीय 135वें उर्स का समापन       उदयपुर, 27 अगस्त, 2025। शहर के ब्रह्मपोल बाहर स्थित दरगाह हजरत इमरत रसूल शाह बाबा के चल रहे तीन दिवसीय 135वें उर्स का समापन बुधवार को बाद नमाज अस्र रंग, सलातो-सलाम, दुआ व कुल के छींटों के साथ हुआ।       दरगाह कमेटी के सदर सरवर खान पठान व सेक्रेट्री शादाब खान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत इमरत रसूल शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स के चलते विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उर्स के तीसरे दिन बुधवार को…
Read More
सांसद ने कलक्टर-एसपी से जिले की समस्याओं पर की चर्चा

सांसद ने कलक्टर-एसपी से जिले की समस्याओं पर की चर्चा

राजसमन्द, 27 अगस्त। सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने अपने कक्ष में जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री ममता गुप्ता के साथ जिले की विभिन्न समस्याओं एवं विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर सांसद ने आमजन की मूलभूत सुविधाओं, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की तथा उनके समाधान हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की आमजन से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।…
Read More
error: Content is protected !!