Year: 2025

अमरचंदिया तालाब की मरम्मत के लिये जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अमरचंदिया तालाब की मरम्मत के लिये जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर। कठार ग्राम पंचायत के तुला गांव में बने अमरचंदिया तालाब की स्थित बहुत खराब हो चुकी है। उसकी मरम्मत के लिये आज ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर से मिल उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामवासियों ने बताया कि यह तालाब महाराणा अमर सिंह द्वारा 500 वर्ष पूर्व बनाया हुआ है। ग्रामवासी मोतीलाल सुथार ने बताया कि वर्तमान में इस तालाब की हालात बहुत खराब हो गई है। इस तालाब में जगह जगह दरारें पड़ गई है। तालाब की स्थिति बहुत ही चिंताजनक बनी हुई है। यह तालाब कभी भी फूट सकता है और इस तालाब के फुटने से अधिकतर गावों को नुकसान…
Read More
’श्री गुप्तेश्वर महादेव के मेले की तैयारियां जोरों पर, कल होगा दुकानों का आवंटन’

’श्री गुप्तेश्वर महादेव के मेले की तैयारियां जोरों पर, कल होगा दुकानों का आवंटन’

उदयपुर। प. पू. ब्रह्मलीन महंत श्री बृज बिहारी वन महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भाद्रपद पूर्णिमा को दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा। मंदिर अधिष्ठाता महंत श्री तन्मय वन महाराज ने बताया कि इस वर्ष भादवी पूर्णिमा का मेला दिनांक 7 और 8 सितंबर रविवार और सोमवार को आयोजित होगा। मेले के आयोजन को लेकर भक्तों में खूब उत्साह है। सभी गुरुभक्तो के सहयोग से मेले की तैयारियां लगभग पूर्णता की ओर है। मेले में लगने वाली दुकानों की मार्किंग हो चुकी हैं। 31 अगस्त रविवार को…
Read More
भैरूजी स्थानक पर हुई नयनाभिराम आंगी,दिनभर चला दर्शन का दौर

भैरूजी स्थानक पर हुई नयनाभिराम आंगी,दिनभर चला दर्शन का दौर

उदयपुर। भादवी छठ पर आज लखारा चौक स्थित भैरूजी स्थानक पर नयनाभिराम आंगी की गई। मंदिर में भैरूजी के दर्शन का दौर दिन भर चला। भक्तों ने भैरूजी के दरबार को गुब्बारों से सजाया। आरती की गई। दिनभर भैरूजी के भजन रूण-झुन रूण झुन करता आवों भैरूजी.. सहित अनेक भजन चलते रहे। दोपहर में आरती पश्चात भक्तों द्वारा प्रसाद वितरीत किया गया। फोटोः- भैरूजी लखारा चौक
Read More
बंदिश 7 का ‘तूमेरा’ गाना उदयपुर में एलरो क्लब में संगीत और जश्न के साथ लॉन्च

बंदिश 7 का ‘तूमेरा’ गाना उदयपुर में एलरो क्लब में संगीत और जश्न के साथ लॉन्च

उदयपुर, 29 अगस्त। बंदिश 7 ने अपने बहुप्रतीक्षित संगीत प्रोजेक्ट “तूमेरा” का भव्य शुभारंभ आज बड़ी स्थित एलरो क्लब में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर संगीत प्रेमियों की बडी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस गाने में मशहूर कलाकार खेता खान की जादुई आवाज़ के साथ भवयन खोखावत और आरव चौहान ने अपनी मधुर गायकी से सभी को प्रभावित किया। गीत के बोल भवयन खोखावत और आरव चौहान ने लिखे हैं, जबकि संगीत का संयोजन भवयन खोखावत, समर्थ जानवे और टीम द्वारा किया गया है। “तूमेरा” पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों का अद्भुत…
Read More
फिट इण्डिया मुवमेंटः उदयपुर में साइक्लोथोन एवं मैराथन 31 को

फिट इण्डिया मुवमेंटः उदयपुर में साइक्लोथोन एवं मैराथन 31 को

 खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड़ व शासन सचिव नीरज के पवन भी करेंगे शिरकत जिला कलक्टर ने दिए तैयारियों के निर्देश उदयपुर, 28 अगस्त। खेल एवं युवा मामले मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में चल रहे  फिट इण्डिया मुवमेंट के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक देश भर में खेल एवं फिटनेस गतिविधियां आयोजित होंगी। इसी क्रम में उदयपुर में 31 अगस्त रविवार को साइक्लोथोन एवं मैराथन का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के खेल एवं युवा मामले विभाग मंत्री कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड़ एवं शासन सचिव नीरज के पवन भी भाग लेंगे। जिला कलक्टर नमित…
Read More
50% ट्रम्प टैरिफ से प्रभावित होगा उदयपुर का मार्बल एक्सपोर्ट, निरस्त करने लगे आर्डर

50% ट्रम्प टैरिफ से प्रभावित होगा उदयपुर का मार्बल एक्सपोर्ट, निरस्त करने लगे आर्डर

-बड़े निवेशकों को पड़ेगा बड़ा असर राजेश वर्मा उदयपुर, 28 अगस्त। अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लागू करने से उदयपुर से एक्सपोर्ट होने वाला मार्बल बाजार प्रभावित होगा। इससे एक्सपोर्ट में करोड़ों रुपए लगाने वाले निवेशकों को बड़ा असर पड़ेगा। बीते कुछ दिनों से संभावनाओं और आशंकाओं मात्र से ही उदयपुर से एक्सपोर्ट के आर्डर निरस्त होने लगे हैं। यूएसए में उदयपुर के मार्बल, ग्रेनाइट और क्वार्ट्ज पत्थर की बड़ी मांग है। खासतौर से नेचुरल मार्बल को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। हालाकि उदयपुर से आर्टिफिशियल मार्बल की डिमांड भी रहती है लेकिन…
Read More
दो दिवसीय एमएसएमई कॉनक्लेव आज से

दो दिवसीय एमएसएमई कॉनक्लेव आज से

उदयपुर। केन्द्रीय एमएसएमई मंत्रालय व फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एण्ड इन्डस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त से भैरवगढ़ में निःशुल्क दो दिवसीय एमएसएमई कॉनक्लेव प्रारम्भ होगा। समारोह में पंजीकरण करानें वाले सदस्यों को ही प्रवेश दिया जायेगा। फोर्टी की उदयपुर शाखा के अध्यक्ष मनीष भानावत ने बताया कि स्वागत भाषण एमएसएमई मंत्रालय की सहायक निदेशक सुश्री अनिला चौरड़िया, उद्घाटन सत्र में राजस्थान फोर्टी शाखाओं के चेयरमैन प्रवीण सुथार, फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील का संबोधन होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी,विशिष्ट अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन, विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर नमित मेहता होंगे। मुख्य…
Read More
भीलवाड़ा को ‘ईको सिटी’ बनाने के लिए विधायक ने सुझाए 13 अहम कदम, मंत्री को लिखा पत्र

भीलवाड़ा को ‘ईको सिटी’ बनाने के लिए विधायक ने सुझाए 13 अहम कदम, मंत्री को लिखा पत्र

भीलवाड़ा 28 अगस्त। शहर विधायक अशोक कुमार कोठारी ने राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को पत्र लिखकर 'क्लीन एंड ग्रीन-ईको सिटी' की गाइडलाइन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। राजस्थान के हरित बजट 2025-26 में घोषित इस योजना के तहत भीलवाड़ा समेत 16 शहरों को अगले तीन वर्षों में विकसित किया जाना है। कोठारी ने अपने पत्र में कहा है कि शहरों के विकास के लिए मास्टर और जोनल प्लान का पालन सुनिश्चित किया जाए, प्रमुख मार्गों को चौड़ा कर अतिक्रमण मुक्त किया जाए और उन्हें 'नो वेंडर जोन' घोषित किया जाए।…
Read More
भीलवाड़ा में BJP नेता के बेटे पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप

भीलवाड़ा में BJP नेता के बेटे पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप

भीलवाड़ा में गुरुवार को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीमों ने बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व यूआईटी चेयरमैन लक्ष्मी नारायण डाड के बेटे निखिल डाड के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। आरोप है कि निखिल ने करीब 10 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की है। सुबह करीब 9 बजे टीमें शास्त्री नगर स्थित लक्ष्मी नारायण डाड के मकान पर पहुंचीं। हालांकि, निखिल वहां नहीं रहता। जानकारी मिलने पर टीमें उसके अन्य ठिकानों पर भी पहुंचीं। निखिल टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज के लिए केमिकल और कोयला सप्लाई के व्यवसाय से जुड़ा है, साथ ही प्रॉपर्टी और फाइनेंस में भी सक्रिय…
Read More
आलोक स्कूल दुष्कर्म मामला: तीन दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, लोगों में आक्रोश

आलोक स्कूल दुष्कर्म मामला: तीन दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, लोगों में आक्रोश

उदयपुर, 28 अगस्त : शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी जिम ट्रेनर की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से लोगों में भारी आक्रोश है। इस घटना के विरोध में शनिवार को यूथ कांग्रेस और कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी स्कूल गेट पर एकत्रित हो गए और स्कूल प्रशासन के साथ-साथ पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस और स्कूल प्रशासन की मिलीभगत के कारण आरोपी अभी तक फरार…
Read More
error: Content is protected !!