Year: 2025

लेट अस हूप की ओर से हुआ हूपाथाॅन 4 का भव्य आयोजन

लेट अस हूप की ओर से हुआ हूपाथाॅन 4 का भव्य आयोजन

उदयपुर बना गवाह-फतहसागर झील किनारे बना हूपाथान 4 का नया वल्र्ड रिकॉर्ड उदयपुर। फतहसागर झील के किनारे विश्व रिकॉर्ड धारक और प्रसिद्ध हुला हूप आर्टिस्ट मीनाक्षी भेरवानी के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों और बड़ों ने मिलकर हूपाथाॅन 4 में हिस्सा लिया। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चला यह आयोजन ऊर्जा, फिटनेस और उत्साह का अनोखा संगम बन गया। इस आयोजन का नेतृत्व मीनाक्षी भेरवानी ने किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों में आत्मविश्वास व अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में बच्चों का जोश और…
Read More
अणुव्रत समिति द्वारा जीवन विज्ञान पर कार्यक्रम आयोजित

अणुव्रत समिति द्वारा जीवन विज्ञान पर कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत सातवें दिन आज आरएमबी गेलड़ा माध्यमिक विद्यालय में जीवन विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास सिंघवी ने सभी अणुव्रत समिति से आये सभी सदस्यों का शब्दों के द्वारा एवं उपरना के द्वारा स्वागत किया गया। अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने सभी का स्वागत किया एवं जीवन विज्ञान के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन विज्ञान हमें जीवन के विभिन्न पहलू और विज्ञान के साथ इसके संबंधों को समझने का अवसर प्रदान करता है जीवन विज्ञान में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा व्यक्ति एवं सामाजिक…
Read More
फतहसागर में नौका विहार में हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ,महासागर आरती में शामिल हुए श्रद्धालु

फतहसागर में नौका विहार में हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ,महासागर आरती में शामिल हुए श्रद्धालु

उदयपुर। जय हनुमान रामचरित मानस समिति द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर फतहसागर में नौका विहार के दौरान सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हुई महासागर आरती में र्सैकड़़ों  श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समिति के संस्थापक पं. सत्यनारायण चैबीसा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पेसिफिक मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन राहुल अगव्राल, डूंगरपुर के पूर्व सभापित के.के.गुप्ता थे लेबकि अध्यक्षता एडवोकेट निर्मल कुमार पण्डित ने की। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर नौका विहार में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन सुना था लेकिन आज प्रत्यक्ष रूप से देख भी लिया। पं.…
Read More
इनरव्हील क्लब दीवास ने राजकीय बालिका एवं किशोर गृह में जरूरतमंद बच्चों को वितरित की सामग्री

इनरव्हील क्लब दीवास ने राजकीय बालिका एवं किशोर गृह में जरूरतमंद बच्चों को वितरित की सामग्री

उदयपुर। इनरव्हील क्लब दीवास  की महिलाओं ने समाज सेवा के एक और सराहनीय कदम के तहत चित्रकूट नगर स्थित राजकीय बालिका और राजकीय किशोर गृह में जरूरतमंद बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि बालिका गृह में नन्हें बच्चों के लिए फॉर्मूला मिल्क, कपड़े, पजामे, ड्राईशीट, मोजे, नैपकिन्स और कंबल आदि सामग्री प्रदान की गई। इस सेवा कार्य में राजकीय बालिका गृह की अधीक्षक दिशा भार्गव  तथा  बाल कल्याण समिति उदयपुर की अध्यक्ष यशोदा पानिया का पूर्ण सहयोग रहा। इसके बाद किशोर कारागृह में भी सामग्री वितरण किया गया, जहाँ…
Read More
डीपीएस, उदयपुर तैराकों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

डीपीएस, उदयपुर तैराकों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की छात्राओं ने 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जोधपुर में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। आलिया सक्सेना ने 50 मी., 100 मी. और 200 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक तथा 4×100 मी. मेडले रिले में कांस्य पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया और स्टेट चैंपियन बनीं। साथ ही, आलिया ने सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में भुवनेश्वर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक में 7वां स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में अनन्या दाधीच ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन…
Read More
डीपीएस उदयपुर में सीएपी-2025 का आयोजन

डीपीएस उदयपुर में सीएपी-2025 का आयोजन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी, नई दिल्ली के मार्गदर्शन व सहयोग से दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर कक्षा 12वीं के बाद छात्रों को देश व विदेश के प्रमुख कॉलेज, विश्वविद्यालय में चलाए जाने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देकर उनके सफल भविष्य की राह को सुगम बनाने के लिए ‘‘कॉलेज एक्सेस प्रोग्राम‘‘ आयोजित कर रहा है। यह प्रोग्राम 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि एक छात्र तथा उसके अभिभावक के समक्ष विद्यालयी शिक्षा के पश्चात उच्च शिक्षा हेतु कॉलेज व विश्वविद्यालय को लेकर सीमित जानकारी होती है और बच्चे की प्रतिभा व रुचि…
Read More
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की मासिक रंगशाला में बिखरा गाइड वंस अगेन का जादू

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की मासिक रंगशाला में बिखरा गाइड वंस अगेन का जादू

उदयपुर के गाइड और रूसी लड़की के निश्छल प्रेम की कहानी ने बांधे रखा  दर्शकों को झील संरक्षण, देशप्रेम और जन्मभूमि के प्रति समर्पण का दिया संदेश उदयपुर, 05 अक्टूबर। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार को ‘गाइड वन्स अगेन’ नाटक का मंचन किया गया। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फ़ुरकान खान ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत मॉलिक आर्गेनाईजेशन परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से ‘गाइड वन्स अगेन’ नाटक का मंचन शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में किया गया। कहानी गौरीकांत शर्मा ने लिखी और…
Read More
डॉ. हंसा हिंगड़ महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की संभागीय अध्यक्ष मनोनीत

डॉ. हंसा हिंगड़ महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की संभागीय अध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर, 6 अक्टूबर। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में संगठन को गति प्रदान करने के लिए एमआईएफ डॉ. हंसा हिंगड़़ को वर्ष 2025-27 हेतु संभागीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए अनिल जैन ने बताया कि जज्बा वीरा केन्द्र की संस्थापक अध्यक्ष एमआईएफ डॉ. हंसा हिंगड़ के विगत सेवा कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संभाग स्तरीय जिम्मेदारी सौंपते हुए संभागीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। डॉ. हिंगड़ उदयपुर संभाग मेें महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की विभिन्न गतिविधियों के विकास हेतु कार्य करेंगे।
Read More
संगठन सृजन से कांग्रेस और देश दोनों ओर मजबूत होंगे – यशोमती ठाकुर

संगठन सृजन से कांग्रेस और देश दोनों ओर मजबूत होंगे – यशोमती ठाकुर

एआईसीसी द्वारा 'संगठन सृजन अभियान' हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर ने प्रेस वार्ता करी। उदयपुर। 06 अक्टूबर। एआईसीसी द्वारा 'संगठन सृजन अभियान' हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कांग्रेस पार्टी में वर्ष 2025 को 'संगठन सृजन वर्ष' के रूप में घोषित किया है। इसी क्रम में 'संगठन सृजन अभियान' चलाया जा रहा है जो कि अभी तक देश के चार राज्यों गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा, में हो चुका है। अब दिसंबर तक राजस्थान में भी 'संगठन सृजन अभियान' पूरा हो जाएगा। संगठन सृजन अभियान का मकसद अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है जिससे कि संगठन में…
Read More
पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह

पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह

उदयपुर, 06 अक्टूबर। पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ उदयपुर मंडल की ओर से प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महासचिव एवं मीडिया प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि इस समारोह में उदयपुर जिले के पालीवाल, मेनारिया, नागदा समाज के जिन बच्चों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में 85% या उससे ऊपर अंक प्राप्त किए हैं उन सभी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा उदयपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारी, युवा उद्योगपति-व्यवसायी, समाजसेवी, डॉक्टर्स,  इंजीनियर, लॉयर्स, पीएचडी होल्डर, सीए, सीएस का भी पगड़ी, शॉल, ऊपरणा, प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। बड़गांव एसडीएम लतिका पालीवाल, श्रीमती विजयलक्ष्मी, वरुण पालीवाल, चारभुजा निवासी राहुल पालीवाल नव आईएएस अधिकारी का भी हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।…
Read More
error: Content is protected !!