Year: 2025

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का परिवार – गजपाल सिंह

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का परिवार – गजपाल सिंह

भाजपा शहर जिला की ओर से वन भ्रमण का हुआ आयोजन वन भ्रमण में कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प उदयपुर 06 अक्टुबर / भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से सोमवार को झाडोल मानसी वाकल किनारे स्थित चन्द्रेश्वर महादेव पर वन भ्रमण का आयेाजन किया गया जिसमेें पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्याॅ में शिरकत की। इस अवसर पर महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं ने महादेव के भजनों की भव्य प्रस्तुतियाॅ दी गई। दिन भर चले कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मिडिया सहप्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर…
Read More
भुवाणा से प्रतापनगर चौराहे तक 2 करोड़ 25 लाख की लागत की डेकोरेटिव पोल व स्ट्रीट लाइटिंग का यूडीएच मंत्री श्री खर्रा के करकमलों द्वारा लोकार्पण

भुवाणा से प्रतापनगर चौराहे तक 2 करोड़ 25 लाख की लागत की डेकोरेटिव पोल व स्ट्रीट लाइटिंग का यूडीएच मंत्री श्री खर्रा के करकमलों द्वारा लोकार्पण

मंगलवार को मिलेगी 32.63 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात उदयपुर, 06 अक्टूबर। यूडीएच मंत्री श्री जाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को जैसे ही प्रतापनगर स्थित महिला थाना फ्लाईओवर से भुवाणा चौराहे से प्रतापनगर चौराहे तक 2 करोड़ 25 लाख की लागत से उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगाए गए डेकोरेटिव पोल एवं स्ट्रीट लाइटिंग का बटन दबाकर लोकार्पण किया वैसे ही पूरी सड़क रौशनी से जगमगा उठी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहरवासियों को आधुनिक व सुरक्षित यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व यूआईटी चौयरमेन…
Read More
शौर्य मेडिकोज़ ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा  विशाल रक्तदान का शिविर आयोजन

शौर्य मेडिकोज़ ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा  विशाल रक्तदान का शिविर आयोजन

शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया गया उदयपुर, 6 अक्टूबर। शौर्य मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन, उदयपुर में सोमवार को एक विशेष अवसर पर एकजुट होकर “रक्तदान शिविर” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उदयपुर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र, साथ ही प्रतिष्ठित डॉक्टर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रक्तदान शिविर के साथ हुई। एक ऐसा कदम जो चिकित्सकों के सेवा और संवेदनशीलता के भाव को दर्शाता है। यह शिविर लोकमित्र रक्त बैंक की सहायता से बी.एन. कॉलेज के ओल्ड बॉयज भवन में आयोजित किया गया। सचिव डॉ. अजित सिंह बाघेला…
Read More
एलीवेटेड रोड़ का नामकरण “भानुकुमार शास्त्री सेतू” हो : जोशी

एलीवेटेड रोड़ का नामकरण “भानुकुमार शास्त्री सेतू” हो : जोशी

उदयपुर, 6 अक्टूबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर उदयपुर में निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड़ का नामकरण "भानुकुमार शास्त्री सेतू" किये जाने की मांग की है। पूर्व विधायक जोशी ने पत्र में लिखा है कि शास्त्री भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य होने के साथ उदयपुर नगर परिषद् में पार्षद, उपसभापति, उदयपुर से विधायक, सांसद् व मंत्री के दर्जे के साथ लघु उद्योग निगम व खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे है। शास्त्री ने उदयपुर में संघ के विभिन्न दायित्वों के निर्वहन भी किया, वे डॉ. मुखर्जी के आव्हान पर कश्मीर…
Read More
उदयपुर में संगीत संग्रहालय की स्थापना को लेकर मिला प्रशासनिक आश्वासन

उदयपुर में संगीत संग्रहालय की स्थापना को लेकर मिला प्रशासनिक आश्वासन

उदयपुर के सुरों को चाहिए घर, ‘संगीत संग्रहालय’ बनेगा लेकसिटी की नई पहचान : मुकेश माधवानी उदयपुर। शहर की संगीत प्रेमियों की संस्था सुरों की मंडली के निरंतर प्रयासों को अब सकारात्मक दिशा मिलती नजर आ रही है। बीते डेढ़ वर्ष से उदयपुर में संगीत संग्रहालय की स्थापना के लिए चल रहे अभियान को संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी और उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के आयुक्त राहुल जैन से बड़ा प्रोत्साहन मिला है। संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि दोनों अधिकारियों से हुई सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान उन्होंने संगीत संग्रहालय की स्थापना को लेकर रुचि दिखाई और पूरा सहयोग…
Read More
ऐश्वर्या कॉलेज में क्लब पदाधिकारियों व बैच प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह

ऐश्वर्या कॉलेज में क्लब पदाधिकारियों व बैच प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में स्टूडेंट क्लब सेक्रेटरी, क्लब एक्जिक्यूटिव और बैच प्रतिनिधियों व अन्य पद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुर से आये अतिथियों रोटरी 3056 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन अरुण बगड़िया और रोटरी डीएसजी इलेक्ट रोटेरियन संजय कौशिक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य सुरेश भट्ट द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न छात्र पदों पर प्रक्रिया के द्वारा चयनित विधार्थी समूह का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थी समूह द्वारा समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया ।…
Read More
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत आज छठे दिन अनुशासन दिवस आयोजित

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत आज छठे दिन अनुशासन दिवस आयोजित

उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के छठें दिन आज अनुशासन दिवस का आयोजन भुवाणा स्थित सीक्रेट रिसोर्ट में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष प्रणेता तलेसरा ने बताया कि अनुशासन के साथ समय प्रबंधन और तनाव मुक्त रहने के लिए कुछ तरीके हो सकते हैं। जिसमें दैनिक कार्यो की लिस्ट बनाकर प्राथमिकता के अनुसार कार्य करें। टोमोडोरा तकनीक का उपयोग करें। जिसमें 25 मिनट के कार्य पर 5 मिनट का रेस्ट करें। जिसमें शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। अनावश्यक गतिविधियो में बचे। चंद्रकला मेहता ने बताया कि नियमित ध्यान कर मानसिक…
Read More
उदयपुर जिला अग्रवाल महासभा का दीपावली स्नेहमिलन 2 को

उदयपुर जिला अग्रवाल महासभा का दीपावली स्नेहमिलन 2 को

उदयपुर। उदयपुर जिला अग्रवाल महासभा की कार्यकारिणी की मीटिंग आज एक निजी आवास पर आयोजित की गई। जिसमें आगामी 2 नवबंर को महासभा की ओर से दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित करनें का निर्णय लिया गया। जिला महा सभा की कार्यकारणी की बैठक जिला उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल के निवास पर आयोजित की गई। जिला महा मंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम सभी अग्र बंधुओ एवं महिला समिति की बहनों का स्वागत अभिनंदन किया गया। बैठक में महासभा द्वारा पूर्व की किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से सभी को बताया। तत्पश्चात आगामी दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम के बारे…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर उद्यम द्वारा हर घर दिवाली अभियान का शुभारंभ

रोटरी क्लब उदयपुर उद्यम द्वारा हर घर दिवाली अभियान का शुभारंभ

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उद्यम ने प्रोजेक्ट अक्षय ऊर्जा के अंतर्गत दीपावली के पावन अवसर पर 1.5 लाख रूपयें मूल्य के सोलर लैम्प दान अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य अंधेरे में जीवन बिता रहे परिवारों के घरों में उजाला पहुँचाना है। यह 15 दिवसीय अभियान क्लब अध्यक्ष रोटेरियन वैभव शर्मा, सचिव रोटेरियन जूली मरमट,  पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन पुष्कर चैधरी और कोषाध्यक्ष रोटेरियन देव चैधरी के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का शुभारंभ एक विशेष कार्यक्रम सिंगिंग फॉर अ कॉज के माध्यम से किया गया। जिसमें आई.एफ.आर.एम. उदयपुर की अध्यक्ष रोटेरियन शालिनी भटनागर तथा सुरों…
Read More
क्रॉसरोड्स स्कूल की सारा सिंघवी ने जिम्नास्टिक नेशनल आईएसएसओ प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

क्रॉसरोड्स स्कूल की सारा सिंघवी ने जिम्नास्टिक नेशनल आईएसएसओ प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

उदयपुर। हैदराबाद में आयोजित नेशनल आईएसएसओ जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में क्रॉसरोड्स स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा सारा सिंघवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया। सारा की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता मोहित सिंघवी और आलिशा सिंघवी ने गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। सारा ने प्रतियोगिता में अपनी अद्भुत लचीलापन, संतुलन और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया। क्रॉसरोड्स स्कूल परिवार ने भी सारा की इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Read More
error: Content is protected !!