Year: 2025

सतरंगी शास्त्रीय प्रस्तुतियों से सजा मीरा कला मंदिर का रंगमंच

सतरंगी शास्त्रीय प्रस्तुतियों से सजा मीरा कला मंदिर का रंगमंच

-70वें मीरा महोत्सव पर भक्तिमती मीरा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने रखे विचार -भक्तिमार्ग का अनुपम उदाहरण बताया भक्तिमती मीरा को -मीरा के भजनों से गूंजा मीरा कला मंदिर उदयपुर, 7 अक्टूबर। संत कवयित्री भक्तिमती मीरा को समर्पित मीरां-प्रकाश वर्मा फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय 70वें मीरा महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। समापन पर शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन, भरतनाट्यम, वाद्य यंत्रों पर समधुर वादन की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। संयोजक लव वर्मा ने बताया कि सेक्टर-11 स्थित मीरा कला मंदिर के प्रकाश वर्मा ऑडिटोरियम में ‘कृष्ण की विरहणी मीरा’…
Read More
रामज गांव में जमी जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल

रामज गांव में जमी जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल

कई परिवेदनाओं का हाथों-हाथ निस्तारण उदयपुर, 7 अक्टूबर। ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन की समस्याओं एवं परिवेदनाओं के निस्तारण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रात्रि चौपाल का क्रम जारी है। इसी कड़ी में जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में मंगलवार को गिर्वा उपखण्ड की पंचायत समिति कुराबड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत रामज के अटल सेवा केंद्र परिसर रात्रि चौपाल हुई। जिला कलक्टर श्री मेहता ने ग्रामीणों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। कलक्टर ने कहा कि रात्रि चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों तक प्रशासन की पहुँच सुनिश्चित करना…
Read More
राजकीय वृद्धाश्रम, बलीचा रहे बुजुर्ग ने मनाई पिकनिक

राजकीय वृद्धाश्रम, बलीचा रहे बुजुर्ग ने मनाई पिकनिक

उदयपुर। राजकीय वृद्धाश्रम, बलीचा में रह रहे बुजुर्ग आवासियों को बस द्वारा पिकनिक पर ले जाया गया। 25 बुजुर्गों को फतेहसागर ले जाया गया, वहाँ स्थित गार्डन में वृद्धजनों ने विभिन्न मनोरंजन गेम्स का आनन्द लिया तथा बुजुर्गों को उनकी पसंद अनुसार चाट, गोलगप्पे आदि खिलाए गए। वृद्धाश्रम निवासी वयोवृद्ध श्रीमती ज्ञानी बाई ने बताया कि बरसात के मौसम में पिकनिक बहुत वर्षों बाद मनाई है। बचपन की याद दिला दी वहीं दूसरे आवासियों ने भी इस हेतु सहमती जताई, दूसरे बुजुर्ग जो बाहर से आए हुए हैं, उन्होंने भी कहा कि जैसा हमें आने से पूर्व तारा संस्थान के…
Read More
शरद पूर्णिमा उत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शरद पूर्णिमा उत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

संकट मोचन बालाजी पंच देवरिया मंदिर पर हुआ भव्य आयोजन उदयपुर। श्री बजरंगबली प्रचार समिति द्वारा आयोजित शारदीय पूर्णिमा उत्सव आज दिनांक 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार को संकट मोचन बालाजी पंच देवरिया मंदिर पर श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। समिति व्यवस्थापक पंडित पवन कुमार सुखवाल ने बताया कि उत्सव की शुरुआत संध्या 5:00 बजे नगर के विद्वान पंडितों — पं. मधुसूदन सुखवाल, महेश श्रीमाली, दुष्यंत कुमावत — के सानिध्य में श्री बालाजी महाराज का तेल की धार पर रुद्राभिषेक पाठ के साथ हुई। इसके उपरांत ठाकुर जी को चंद्रमा की शीतल रोशनी में विराजमान कराया गया। कार्यक्रम…
Read More
डॉ. कर्नाटक ‘राष्ट्रीय कृषि-नवाचार रत्न पुरस्कार-2025‘ से सम्मानित

डॉ. कर्नाटक ‘राष्ट्रीय कृषि-नवाचार रत्न पुरस्कार-2025‘ से सम्मानित

 उदयपुर। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली, द्वारा प्रायोजित दौ दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भू-स्थानिक दृष्टिकोण: एक सामाजिक परिप्रेक्ष्य” का उद्घाटन 07 अक्टूबर, 2025 को संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा में हुआ। इस अवसर पर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक को कृषि नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, अग्रणी नवाचारों और समर्पित सेवा के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय कृषि-नवाचार रत्न पुरस्कार-2025‘ से सम्मानित किया गया है। संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर करुणेश सक्सेना ने बताया कि यह सम्मान डॉ. कर्नाटक द्वारा कृषि-प्रौद्योगिकियों और सतत कृषि पद्धतियों के…
Read More
उदयपुर में जागरूकता रैली में दिया बाल संरक्षण का संदेश

उदयपुर में जागरूकता रैली में दिया बाल संरक्षण का संदेश

ऑपरेशन जागृति चरण-04 उदयपुर, 7 अक्टूबर। राजस्थान पुलिस द्वारा राज्यव्यापी ऑपरेशन जागृति चरण-04 के तहत रेंज के सभी जिलों में पोक्सो अधिनियम पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को उदयपुर जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली निकालकर बाल संरक्षण का संदेश दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में उदयपुर रेंज पुलिस और यूनिसेफ राजस्थान के सहयोग से संचालित पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम अंतर्गत मनाए गए जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन उदयपुर में पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देने के लिए आयोजित इस जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल…
Read More
रेंज के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों दी पोक्सो अधिनियम की जानकारी

रेंज के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों दी पोक्सो अधिनियम की जानकारी

ऑपरेशन जागृति चरण-4 बालकों को यौन अपराध से सुरक्षित रखते हुए उनके सम्मान व स्वाभिमान को बनाए रखे-न्यायाधीश महेन्द्र दवे उदयपुर, 7 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर की ओर से संचालित आपॅरेशन जागृति अभियान चरण-4 के तहत उदयपुर रेंज पर श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों के अंतिम दिन मंगलवार को बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की रेंज स्तरीय कार्यशाला पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई। कार्यशाला में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 तथा किशोर न्याय अधिनियम-2015 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उदयपुर के कॉमर्शियल कोर्ट के न्यायाधीश महेन्द्र कुमार दवे ने कहा कि समाज…
Read More
रानू नागोरी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

रानू नागोरी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से रानू नागोरी को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। उनका शोध “ए स्टडी ऑन इफेक्ट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग ऑफ डेयरी प्रोडक्ट्स ऑन पर्चेज इंटेंशन ऑफ बायर्स” शहरी-ग्रामीण उपभोक्ता व्यवहार पर केंद्रित है। निष्कर्षत, डिजिटल मार्केटिंग उपभोक्ता, किसान और ब्रांड को जोड़कर नीति-निर्माताओं, उद्योग और समाज सभी के लिए मार्गदर्शन देती है। रानू नागोरी सदैव शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं तथा अपने शोध और योगदानों से विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके शोध निष्कर्ष न केवल अकादमिक जगत के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे बल्कि डेयरी उद्योग और नीति-निर्माताओं को…
Read More
सिद्धचक्र महापूजन कार्यक्रम सम्पन्न

सिद्धचक्र महापूजन कार्यक्रम सम्पन्न

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय संघ की ओर से हिरणमगरी से. 4 स्थित शंातिनाथ जिनालय में साध्वी कुशलरेखाश्रीजी,वृद्धिरेखाश्रीजी,आदि ठाणा की निश्रा में आज सिद्धचक्र महापूजन का आयोजन किया गया। संघ अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि किशोर जैन, मिनाक्षी जैन आदि ने भाग लिया। इस पूजा मंें सुशील बांठिया, अशोक नागौरी,ईश्वरलाल मेहता,दिनेश कोठारी,गौतम गांधी,मोहन मेहता,विधिकारक पंचम जैन,पिंकल जैन सहित संघ के भाई बहिनों ने भाग लिया।
Read More
मेवाड़ लीजेंड्स, लेक टाइटन्स और महाराणा किंग्स ने जीते मैच- उदयपुर प्रीमियर लीग

मेवाड़ लीजेंड्स, लेक टाइटन्स और महाराणा किंग्स ने जीते मैच- उदयपुर प्रीमियर लीग

उदयपुर। यूपीएल (उदयपुर प्रीमियर लीग) के तहत दूसरे दिन खेले गए मैचेस में मेवाड़ लीजेंड्स ने प्रताप वॉरियर्स को 57 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवाड़ लीजेंड्स ने 141 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी प्रताप वॉरियर्स की पूरी टीम मात्र 84 रन पर ऑल आउट हो गई।आयोजन सचिव अनिरुद्ध सांखला ने बताया कि इक्विटास बैंक द्वारा प्रस्तुत इस स्पर्धा में मैन ऑफ द मैच योगेंद्र सिंह राठौर ने 44 रन और 2 विकेट लिए। दूसरे मैच में लेक टाइटंस ने पिछोला पैंथर्स को 27 रन से हराया। मैन ऑफ द मैच सरदार चैहान ने 4 विकेट…
Read More
error: Content is protected !!