Month: October 2025

डॉ. कर्नाटक लाइफ टाइम अचिवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

डॉ. कर्नाटक लाइफ टाइम अचिवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

उदयपुर। आस्था फाउंडेशन, मेरठ एवं सहयोगी संस्थानों द्वारा “सतत कृषि एवं संबद्ध विज्ञान के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल (जीआरआईएएएस-2025)“ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 05 अक्टूबर 2025 को प्रसार शिक्षा निदेशालय, उदयपुर में किया गया। इस दौरान महाराणा प्रताप  कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। डॉ. कर्नाटक को पुरस्कार प्रदान करते हुए डॉ. एस.पी. सिंह, आयोजन अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक, सीएसएयूएटी, कलाई, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) ने बताया की यह सम्मान इन्हे कीट विज्ञान शिक्षण, अनुसंधान व प्रसार में उत्कृष्ट एवं आजीवन योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय…
Read More
वॉक बाय द लेक मैराथन आयोजित

वॉक बाय द लेक मैराथन आयोजित

- 500 लोगों ने लिया भाग,विजेता हुए पुरस्कृत उदयपुर। टेम्पसेन्स के पॉजिटिव चार्ज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार सुबह 6 बजे फतहसागर पर "वॉक बाय द लेक" मैराथन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य "गो ग्रीन - प्लांट ट्रीज़, सेव नेचर - सेव द वर्ल्ड" था। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता पर भी ज़ोर दिया गया। दौड़ का मार्ग राजीव गांधी पार्क के पास स्वयंभू पॉइंट से शुरू हुआ, जो रानी रोड से महाकालेश्वर मंदिर तक था और वापस दौड़ के आरंभिक स्थल पर समाप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को पौधे वितरित किए गए ताकि हरित पर्यावरण बनाने में वे अपना…
Read More
उदयपुर की अनीता शर्मा को जयपुर में  राष्ट्रीय गौरव सम्मान

उदयपुर की अनीता शर्मा को जयपुर में  राष्ट्रीय गौरव सम्मान

उदयपुर। जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह में उदयपुर की समाजसेविका अनीता शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अनीता शर्मा वर्तमान में मंजरी फाउंडेशन में एक्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत हैं और पिछले एक दशक से अधिक समय से महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। वे ग्रामीण व आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों और रोजगार सृजन की पहल में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं के साथ ही अनीता ने बच्चों और किशोरियों के लिए…
Read More
यूपीएल (उदयपुर प्रीमियर लीग) के दूसरे सीज़न का भव्य आगाज़

यूपीएल (उदयपुर प्रीमियर लीग) के दूसरे सीज़न का भव्य आगाज़

 पहली बार डीआरएस, हाइएस्ट सिक्स की मॉनिटरिंग उदयपुर। यूपीएल (उदयपुर प्रीमियर लीग) के दूसरे सीज़न का आगाज़ शनिवार शाम एक भव्य समारोह में ट्रॉफी और जर्सी लॉन्चिंग के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में इक्विटास बैंक के ललित श्रीमाली, ई पर्क्स के अभिजीत भंडारी, शैतान सिंह झाला, सुरजीत गुलेरिया, रवि पोतरा, यूडीसीए के सचिव मनोज चौधरी मौजूद रहे। यूपीएल के प्रतीक परिहार ने बताया कि पहले सीज़न की अपार सफलता ने यूपीएल के दूसरे सीज़न को आयोजित करने पर मजबूर कर दिया। इस बार 2 टीमें और जोड़ी गई हैं। कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। 6-6 टीमों का पूल…
Read More
मालदास स्ट्रीट का दीपावली बंपर ऑफर जारी, 2 नवंबर को खुलेगा ड्रॉ

मालदास स्ट्रीट का दीपावली बंपर ऑफर जारी, 2 नवंबर को खुलेगा ड्रॉ

उदयपुर।   मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित यह इनामी लकी ड्रॉ दो नवंबर 2025 को खोला जाएगा। पिछले कई समय से उदयपुर में चर्चा का विषय बना रहा मालदास स्ट्रीट का दीपावली बंपर ऑफ़र अब अपने आख़िरी चरण पर आ पहुँचा है।  पूरा उदयपुर में इस लकी ड्रॉ के कूपन ख़रीदने की होड़ मची हुई है। मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था (रजि.) के अध्यक्ष  लोकेश  कोठारी ने बताया कि पिछले पाँच माह से यह लक्की ड्रॉ बाज़ार में चल रहा है और इसके कई हज़ार कूपन बिक चुके हैं। संस्था द्वारा इसमें बहुत ही आकर्षक इनाम रखे गए हैं। इसमें…
Read More
मादक पदार्थ तस्करों पर झालावाड़ पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक

मादक पदार्थ तस्करों पर झालावाड़ पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक

• जयपुर सप्लाई की थी योजना, 1.60 करोड़ की 790 ग्राम स्मैक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख कैश भी जब्त जयपुर 4 अक्टूबर। संगठित अपराधों और अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ झालावाड़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झालावाड़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 करोड़ 60 लाख कीमत की 790 ग्राम स्मैक बरामद की है। इस कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और मादक पदार्थ की खरीद के लिए रखे गए 10 लाख रुपये नकद और परिवहन में…
Read More
उदयपुर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: एक ही दिन में 411 बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: एक ही दिन में 411 बदमाश गिरफ्तार

* वाँछित अपराधियों की धरपकड़ और एरिया डोमिनेंस अभियान में बड़ी कामयाबी, 907 से अधिक ठिकानों पर दी गई दबिश उदयपुर  4 अक्टूबर। उदयपुर पुलिस ने शनिवार अलसुबह को चलाए गए विशेष एरिया डोमिनेंस अभियान में 411 अपराधियों/आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस व्यापक कार्रवाई में ज़िले भर में 907 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई, जिसका मुख्य उद्देश्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ था। आईजी उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव एवं एसपी योगेश गोयल के निर्देशन में अल सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं अंजना…
Read More
भीण्डर में चाकूबाजी: उदयपुर पुलिस का त्वरित एक्शन : 24 घंटे के भीतर तीन हमलावर गिरफ्तार

भीण्डर में चाकूबाजी: उदयपुर पुलिस का त्वरित एक्शन : 24 घंटे के भीतर तीन हमलावर गिरफ्तार

• पुरानी रंजिश बनी जानलेवा हमले का कारण उदयपुर  04 अक्टूबर। उदयपुर जिले की भीण्डर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए कस्बे में हुई चाकूबाजी की गंभीर घटना के तीनों अभियुक्तों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि गुरुवार को चांदपोल दरवाजा निवासी अर्जुन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भतीजे दीपक ओड को रावलीपोल पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। सरकारी अस्पताल भीण्डर में दीपक ने उन्हें बताया कि राहुल ओड, भूरिया ओड और उदेश ओड ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रोका,…
Read More
राज्य सीनियर सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने उदयपुर टीम रतनगढ़ रवाना

राज्य सीनियर सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने उदयपुर टीम रतनगढ़ रवाना

उदयपुर, 4 अक्टूबर। राजस्थान सॉफ्ट टेनिस संघ और चूरू जिला सॉफ्ट टेनिस संघ के संयुक्त तत्वाधान में रतनगढ़ में आयोजित हो रही राज्य सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने उदयपुर टीम रतनगढ़ रवाना हुई। जिला संघ की सचिव भावना बत्रा के अनुसार पुरुष टीम में हेमराज गमेती, मनोज श्रीमाली, मोहनलाल, हर्षित वैष्णव, निशांत नागदा सक्षम व वैदिक शर्मा तथा महिला वर्ग में दृष्टि श्रीमाली, रक्षा वैष्णव चंदा गमेती, डिंपल गमेती, रिजवाना और पुष्पलता सोनी सम्मिलित हैं जो की दलिय एवं व्यक्तिगत मुकाबले में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिनको कश्ती फाउंडेशन की फाउंडर श्रद्धा मुर्गियां, चौकसी हैरियस के प्रवीण यादव,…
Read More
राज्य स्तरीय विद्यालय राइफल व पिस्टल शूटिंग, बेटियों ने साधे निशाने

राज्य स्तरीय विद्यालय राइफल व पिस्टल शूटिंग, बेटियों ने साधे निशाने

उदयपुर, 4 अक्टूबर। द सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेजबानी में महाराणा प्रताप खेल गांव में आयोजित हो रही 69वीं राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्षीय बालक बालिका राइफल व पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में शनिवार बालिकाओं ने पूर्ण उत्साह, एकाग्रता व मनोयोग से अपने निशाने साधे और अपने इरादे जाहिर कर दिए कि वे किसी से कम नहीं हैं। आयोजक निदेशक सुरेंद्र मालवी ने बताया कि प्रतियोगिता में अब तक 53 डिटेल्स के करीब 1000 निशानेबाज अपने कौशल का प्रदर्शन कर निशाने साथ चुके है। प्रतियोगिता के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक लोकेश भारती, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल,…
Read More
error: Content is protected !!