सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ — सरदार पटेल मंडल से हुआ खेलों का आगाज़
उदयपुर। “खेल भावना से जुड़ें, संगठन से बढ़ें” — इसी संदेश के साथ सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ शनिवार को सरदार पटेल मंडल के शिकारवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद डॉ मन्नालाल रावत, अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की। मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद सामर, जिला उपाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत मंडल अध्यक्ष डॉ. अमृत मेनारिया, जिला महामंत्री देवीलाल सालवी, जिला संयोजक चंद्रशेखर जोशी, विधानसभा संयोजक जगदीश शर्मा, जिला सह…
