अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम
उदयपुर, 29 जुलाई। अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर उदयपुर जिले की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार को जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के करीब 600 बच्चों ने भाग लिया। प्रारंभ में उप वन संरक्षक वन्यजीव उदयपुर यादवेन्द्र सिंह चुण्डावत ने अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के महत्व एवं बाघ संरक्षण की दिशा में देश में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस प्रतिवर्ष 29 जुलाई को बाघ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसकी रक्षा के लिए समर्पित है। इस वर्ष…
