राखी खरीदारी का महासंगमःपैराहन प्रदर्शनी कल से अशोका ग्रीन में
उदयपुर, 31 जुलाई। महिला उद्यमियों के समूह शी सर्किल इंडिया प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राखी के त्यौहार पर शहरवासियों के लिए खास तोहफे के रूप में लोकप्रिय और बहुप्रतीक्षित शॉपिंग फेस्टिवल पैराहन ले कर आया है। यह प्रदर्शनी अपने पांचवें संस्करण के साथ 1 से 3 अगस्त तक अशोका ग्रीन में आयोजित होने जा रही है। संस्थापक तारिका भानुप्रताप ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पैराहन में न केवल उदयपुर, बल्कि सूरत, अहमदाबाद, कोटा, भीलवाड़ा, नाथद्वारा और जयपुर जैसे शहरों से चुनिंदा विक्रेता अपने लेटेस्ट राखी और फेस्टिव कलेक्शन के साथ भाग ले रहे…
