Month: July 2025

सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में किया पार्थेश्वर महादेव का पूजन

सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में किया पार्थेश्वर महादेव का पूजन

उदयपुर, 29 जुलाई। सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मंदिर प्रांगण में पार्थेश्वर महादेव का विधिवत पूजन किया गया। समिति की किरण सिसोदिया ने बताया कि मंगलवार को जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में समिति की सदस्याओं ने पार्थेश्वर महादेव बनाए और उनका विधि-विधानपूर्वक पंडित जी के दिशा-निर्देशन में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर समिति की सदस्याओं ने पारम्परिक गीत गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। पूजन पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से महाआरती की एवं प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में नीमा मसाणिया, कान्ता चौबीसा, सुमित्रा वैष्णव, चंदा वारी, उमा माहेश्वरी, शान्ता जैन, कुशल कंुवर…
Read More
संसद में उदयपुर: सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने धर्मांतरण रोकने संसद में की अखिल भारतीय कानून बनाने की मांग

संसद में उदयपुर: सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने धर्मांतरण रोकने संसद में की अखिल भारतीय कानून बनाने की मांग

-धर्मांतरण सांस्कृतिक नरसंहार है इसके लिए केंद्रीय कानून बहुत जरुरी: सांसद डॉ. रावत -16 राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून ही नहीं, इसलिए अखिल भारतीय कानून बने: सांसद डॉ. रावत उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने देश के अनेक भागों में एक सुनियोजित साजिश के तहत फैल रहे धर्मान्तरण के मामले को मंगलवार को संसद में उठाया और इसके लिए पूरे देश में एक केंद्रीय कानून बनाने की मांग की। सांसद ने कहा कि धर्मान्तरण गैंग के कारण ही छांगुर बाबा जैसे लोग पनप रहे हैं और हजारों हिन्दू युवतियों को अपने जाल में फांस रहे हैं। सांसद डॉ रावत ने…
Read More
 बेणेश्वर धाम से लोटे कावड़ यात्रियों का खेरवाड़ा में हुआ भव्य स्वागत

 बेणेश्वर धाम से लोटे कावड़ यात्रियों का खेरवाड़ा में हुआ भव्य स्वागत

खेरवाड़ा, वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम स्थित त्रिवेणी संगम से पवित्र जल को कावड़ में लेकर सोमवार को खेरवाड़ा पहुंचे 101 कावड़ पद यात्रियों का पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा नगर के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः समापन स्थल निचला खेरवाड़ा पहुंची। इस दौरान डीजे की धुन पर कावड़ यात्रियों तथा ग्रामीण ने भोलेनाथ की जय कारे के साथ ,राम धुन पर गाते , बजाते चल रहे थे । कावड़ यात्रियों ने मार्ग में हिंगलाज माता व श्री राम मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ पर पवित्र जल से जलाभिषेक भी…
Read More
 शिक्षक संघ ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

 शिक्षक संघ ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

खेरवाड़ा, झालावाड़ में 25 जुलाई को विद्यालय भवन गिर जाने से कुछ बच्चों की जान चली गई एवं कुछ घायल हो गए जिसके चलते पाँच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया, निलंबन वापस लेने एवं नयागांव ब्लॉक में जर्जर स्कूलों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा उपखण्ड अधिकारी नयागांव किरण पाल को ज्ञापन दिया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार कलाल, ब्लॉक महामंत्री अमृत डामोर एवं राकेश, अखिलेश ,रमेश ,दिलीप ,जितेंद्र कोदरलाल , अविनाश ,गौतम ,संजय, सुरेश एवं विजय आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।            …
Read More
आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज

आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज

खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र में थाना अधिकारी उम्मेदी लाल के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक सोमा लाल द्वारा रविवार 27 जुलाई देर शाम गश्त के दौरान डीकडी कुआं आडीवली में अभियुक्त वाल चंद पुत्र जीवा जाती गरासिया निवासी खराड़ीवाड़ा द्वारा अवैध रूप से अपने कब्जे में 6 लीटर देसी हथकड़ी शराब रखने एवं परिवहन करते हुए पाए जाने पर संज्ञान लेते हुए प्रकरण दर्ज किया। अभियुक्त द्वारा शराब से भरे जरीकेन को बीच सड़क पर छोड़ भाग जाने से बीट प्रभारी द्वारा अभियुक्त की पहचान की गई। थाना अधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज…
Read More
  भामाशाह द्वारा स्कूल बैग वितरित

  भामाशाह द्वारा स्कूल बैग वितरित

खेरवाड़ा, तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरा की प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवी तक अध्यनरत बालक बालिकाओं को भामाशाह यशोदा त्रिवेदी की ओर से स्कूल बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक त्रिवेदी, संस्था प्रधान दीपिका पानेरी, प्राध्यापक खूबचंद जैन एवं संजय पटेल, वरिष्ठ अध्यापक नरेंद्र कलाल एवं रमेश नायक तथा एसडीएमसी सदस्य सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Read More
पंचाल समाज चौखला खड़क का प्रथम संस्कार शिविर का आयोजन

पंचाल समाज चौखला खड़क का प्रथम संस्कार शिविर का आयोजन

खेरवाड़ा, पंचाल समाज चौखला खड़क का प्रथम संस्कार शिविर ब्राह्मण समाज नोहरा खेरवाडा में मगनलाल पंचाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ | मुख्य अतिथि व संस्कार पर्यवेक्षक सूरजमल पंचाल गामड़ी, विशिष्ट अतिथि - शंकरलाल, चौखला अध्यक्ष धनजीभाई, संस्कार शिविर प्रभारी अर्जुन लाल, सहप्रभारी चुनीलाल, धुलाराम, सुशीलादेवी और विश्वकर्मा पंचाल समाज खेरवाड़ा अध्यक्ष हीरालाल, पंचाल समाज खेरवाड़ा अध्यक्ष महेन्द्र,खड़क चोखला उपाध्यक्ष सुरेश, शिक्षा प्रकोष्ठ चंपालाल, कोषाध्यक्ष अमृत लाल, त्रिपुरा सुन्दरी ट्रस्ट मंडल के सदस्य पोपटलाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। दीप प्रज्जवलन और प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वागत उद्बोधन चोखला अध्यक्ष धनजी भाई ने किया। मुख्यवक्ता एवं केंद्रीय…
Read More
विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश

विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश

संभाग स्तरीय प्रशासनिक बैठक उदयपुर 28 जुलाई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर आज सोमवार को उदयपुर संभाग के सभी सीडीईओ,डीईओ मुख्यालय माध्यमिक, डीईओ प्रारंभिक तथा एडीपीसी समग्र शिक्षा की प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। संभाग स्तरीय इस बैठक में संयुक्त निदेशक श्रीमती रंजना कोठारी के साथ ही संभाग प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री के ओएसडी अभय सिंह राठौड़ ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने जिलेवार जर्जर भवनों व विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन…
Read More
औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण में तालमेल से ही समेकित विकास की अवधारणा सफल – डॉ सुरपुर

औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण में तालमेल से ही समेकित विकास की अवधारणा सफल – डॉ सुरपुर

राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल अध्यक्ष ने किया औद्योगिक संगठनों से संवाद उदयपुर, 28 जुलाई। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने उदयपुर प्रवास के दौरान विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ संवाद किया। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूशण नियंत्रण मण्ड़ल शरद सक्सेना मय समस्त स्टाफ एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों यथा उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इण्ड़स्ट्रीज, उदयपुर केमिकल एसोसिएशन, लघु भारती, उदयपुर मार्बल एसोसिएशन, माईन्स एसोसिएशन, बिल्डर्स एसोसिएशन, भारतीय चिकित्सक संघ तथा संयुक्त बायोमेडिकल अपशिष्ट निस्तारण स्थल तथा संयुक्त हेजार्ड्स अपशिष्ट निस्तारण स्थल, हिन्दुस्तान जिंक देबारी व जावर माईन्स, उदयपुर सीमेन्ट, राजस्थान स्टेट…
Read More
अभी लगाओगे पेड़ रुपी सीढ़ी, तभी बचेगी आने वाली पीढ़ी

अभी लगाओगे पेड़ रुपी सीढ़ी, तभी बचेगी आने वाली पीढ़ी

कलक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण उदयपुर, 28 जुलाई। बिहारी लाल लखारा पर्यावरण मित्र संस्थान की ओर से हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर वारसिंह के आतिथ्य में पौधारोपण किया गया। एडीएम सिटी ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पेड़ पौधे पृथ्वी पर ईश्वर का दूसरा रूप हैं जो हमें जीवन प्रदान करते हैं। हमें जीवनदायी ऑक्सीजन देते हैं। डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि पेड़ पौधों के बिना हम जीवित नहीं रह सकते। पेड़ और पौधे बहुमूल्य सम्पदा है। इनके बिना धरती पर न होगा जीवन। अभी लगाओगे…
Read More
error: Content is protected !!