बांसवाड़ा : तपोभूमि लालीवाव मठ में गुरुपूर्णिमा 4 दिवसीय महोत्सव शुरू
मांगलिक अनुष्ठानों एवं पूजा-अर्चना के बाद ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का श्रीगणेश, कथावाचक पं. गणेशजी महाराज के श्रीमुख से कथा अमृत वृष्टि, भक्तों से कहा - अनन्य भाव एवं सम्पूर्ण समर्पण से पाएं भगवद्भक्ति का आश्रय बांसवाड़ा, 7 जुलाई/प्राचीनतम सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय महोत्सव सोमवार से शुरू हुआ। इसके अन्तर्गत श्रीकृष्ण भक्त नरसी मेहता के जीवनचरित्र पर आधारित कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का शुभारंभ हुआ। लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज के मठ के प्रधान देवता भगवान श्रीपद्मनाभ भगवान सहित विभिन्न श्रीविग्रहों की पूजा-अर्चना तथा मठ के पूर्ववर्ती महन्तों की प्रतिमाओं…
