Month: July 2025

चित्तौड़गढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: युवक का अपहरण कर हत्या, जलाकर राख तालाब में फेंकी

चित्तौड़गढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: युवक का अपहरण कर हत्या, जलाकर राख तालाब में फेंकी

मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतारा; 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी चित्तौड़गढ़ 25 जुलाई। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है। कनेरा थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को जलाकर उसकी राख को तालाब में फेंक दिया था। कनेरा थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मृतक पर उनकी मुखबिरी करने का शक होने के कारण इस जघन्य अपराध को…
Read More
पानरवा में बुजुर्ग को बंधक बना लूट का मुख्य आरोपी ‘नारूलाल’ गिरफ्तार: 18 लाख के जेवरात और नकदी लूटी थी

पानरवा में बुजुर्ग को बंधक बना लूट का मुख्य आरोपी ‘नारूलाल’ गिरफ्तार: 18 लाख के जेवरात और नकदी लूटी थी

बारिश-तूफान के बीच घर में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट कर वारदात को दिया था अंजाम; दो आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार उदयपुर 25 जुलाई। उदयपुर जिले के पानरवा थाना क्षेत्र में लगभग दो महीने पहले बारिश और तूफान की रात में एक बुजुर्ग के घर में घुसकर की गई लूटपाट और मारपीट की वारदात के मुख्य आरोपी नारूलाल उर्फ नारायण पुत्र लाला निवासी शिलामाता मानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में लुटेरों ने धारदार हथियारों से लैस होकर बुजुर्ग से करीब 15 लाख रुपये के सोने के जेवरात, 3 लाख रुपये के चांदी…
Read More
वर्कशॉप चोरी का वांछित शातिर चोर काला गिरफ्तार: 10 माह से काट रहा था फरारी, 15 से ज़्यादा चोरियां कबूलीं

वर्कशॉप चोरी का वांछित शातिर चोर काला गिरफ्तार: 10 माह से काट रहा था फरारी, 15 से ज़्यादा चोरियां कबूलीं

उदयपुर पुलिस ने दबोचा अंतर-जिला नकबजनी गिरोह का सदस्य, पूर्व में तीन साथी हुए थे गिरफ्तार उदयपुर 25 जुलाई। उदयपुर पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। गोवर्धनविलास थाना पुलिस टीम ने 10 महीने से फरार चल रहे और स्थाई वारंट में वांछित कालू उर्फ काला पुत्र भैरू कालबेलिया (23) निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना गोवर्धनविलास को गिरफ्तार कर लिया है। कालू उर्फ काला पर गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के एक वर्कशॉप से लाखों की चोरी का आरोप था और अब उसने उदयपुर सहित पाली और सिरोही जिलों…
Read More
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल कल उदयपुर में

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल कल उदयपुर में

एक राष्ट्र - एक चुनाव विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में करेगे शिरकत उदयपुर 25 जुलाई / भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को प्रातः 11.30 बजे सुखाड़िया रंग मंच पर एक राष्ट्र - एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। संगोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं एक राष्ट्र - एक चुनाव के राष्ट्रीय संयोजक मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन देंगे। संगोष्ठी में अधिक से अधिक सर्वसमाज की जनभागीदारी हो लेकर शनिवार को पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर विद्यार्थी परिषद् के पूर्व कार्यकर्ताओे की बैठक जिलाध्यक्ष गजपाल…
Read More
नेशन फर्स्ट के ध्येय के साथ आगे बढ़े युवा – विधानसभाध्यक्ष देवनानी

नेशन फर्स्ट के ध्येय के साथ आगे बढ़े युवा – विधानसभाध्यक्ष देवनानी

शिक्षा के लिए कालीबाई के बलिदान का सदैव किया जाएगा स्मरण - मंत्री खराड़ी वीर बाला काली बाई प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित उदयपुर, 25 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। नेशन फर्स्ट का ध्येय लेकर संवेदनशीलता के साथ देश की प्रगति में सहभागी बनकर युवा अपनी ऊर्जा का सदुपयोग सही दिशा में कर सकते हैं। श्री देवनानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शुक्रवार को रविन्द्रनाथ टैगौर महाविद्यालय सभागार में आयोजित वीर बाला कालीबाई प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। श्री…
Read More
शिव भक्तों द्वारा भजन संध्यॉ का हुआ आायोजन

शिव भक्तों द्वारा भजन संध्यॉ का हुआ आायोजन

विशाल कावड़ यात्रा आगामी 29 जुलाई को गंगोदभव परिसर गुजा महादेव के भजनों से उदयपुर 25 जुलाई / शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 29 जुलाई को गंगा के चौथे पाये गंगोदभव से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली जाने वाली 20वीं विशाल कावड यात्रा के हर वर्ग की भागीदारी को लेकर  आयोजित सात दिवसीय समारोह के पांचवे दिन शुक्रवार को गंगोद भव परिसर में स्थापित राजराजेश्वर महादेव मंदिर में श्री एकलिंगनाथ भजन मंडली द्वारा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्यॉ में श्याम टेलर, लोकेश जोशी, नरेश औदिच्य, सीपी साहु, मोहन, नरेश दवे, सुरेश साहु ने महादेव…
Read More
श्री महाकालेश्वर  मंदिर में 26 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 26 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर

उदयपुर. पुष्य हाॅस्पिटल, अहमदाबाद एवं सार्वजनिक प्रन्यास मन्दिर श्री महाकालेश्वर उदयपुर के सुयुक्त तत्वावधान में मन्दिर परिसर में 26 जुलाई 25 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि 26 जुलाई को प्रातः 10.30 से सायं 4.30 तक आयोजित शिविर में आने वाले रोगियों का पंजीकरण 25 जुलाई सायं तक किया गया। शिविर प्रभारी राधेश्याम दाधीच ने बताया कि प्रसिद्ध हड्डी रोग एवं हड्डियों के निपुण सर्जन (फेलो-जोइंट एवं स्पाइन सर्जरी) डाॅ विरल शाह एवं पुष्य हाॅस्पिटल, अहमदाबाद की मेडिकल टीम द्वारा रीढ़ की हड्डी, गठिया, पैरों के नसों के दर्द, कमर…
Read More
राहड़ा फाउंडेशन की पहल: अजा जजा, ओबीसी व सफाईकर्मियों को दी स्वरोजगार और ऋण योजनाओं की जानकारी

राहड़ा फाउंडेशन की पहल: अजा जजा, ओबीसी व सफाईकर्मियों को दी स्वरोजगार और ऋण योजनाओं की जानकारी

राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड की योजनाओं की जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम उदयपुर। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड उदयपुर के सहयोग से राहडा फाउंडेशन की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के ज़रूरतमंद एवं वंचित वर्गों को विभाग की चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड विभिन्न आर्थिक सहायता योजनाएं प्रदान करता है, जिनका उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजनों को…
Read More
आचार्य सम्राट आनंदऋषि जी म.सा.की जन्म जयंती एवं महासती श्री नानू कुंवर जी म.सा. की पुण्यतिथि पर गुणानुवाद सभा का आयोजन

आचार्य सम्राट आनंदऋषि जी म.सा.की जन्म जयंती एवं महासती श्री नानू कुंवर जी म.सा. की पुण्यतिथि पर गुणानुवाद सभा का आयोजन

महापुरुषों के प्रसंग हमें प्रेरणा देते हैं : महासती विजयलक्ष्मी उदयपुर, 24 जुलाई। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के तत्वावधान में केशवनगर स्थित नवकार भवन में चातुर्मास कर रही महासती विजयलक्ष्मी जी म.सा. की निश्रा में शुक्रवार को आचार्य सम्राट आनंद ऋषि जी म.सा. की जन्म जयंती एवं महासती श्री नानू कुंवर जी म.सा. की पुण्यतिथि पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। श्रीसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि आचार्य सम्राट आनंदऋषि जी म.सा. की जन्म जयंती एवं महासती श्री नानू कुंवर जी म.सा. की पुण्यतिथि पर गुणानुवाद सभा के अवसर पर श्रीसंघ द्वारा नीवी का…
Read More
सुनागरिकता का पाठ पढाने में अग्रणी भूमिका निभा कर रहा है भारत स्काउट गाइड संगठन

सुनागरिकता का पाठ पढाने में अग्रणी भूमिका निभा कर रहा है भारत स्काउट गाइड संगठन

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड की सत्रारंभ कार्यकारिणी समिति बैठक उदयपुर, 25 जुलाई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय उदयपुर की सत्रारंभ कार्यकारिणी समिति की बैठक शुक्रवार को सूरजपोल स्थित स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर पर संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ ईश वंदना से हुआ। सभी अतिथियों का मेवाडी परंपरानुसार इकलाई पहनाकर अभिनन्दन किया। जिला सचिव हीरालाल व्यास ने स्वागत उद्बोधन देते हुए गत वर्ष की कार्यकारिणी समिति बैठक के कार्यवृत का पठन करते हुए अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने स्काउट गाइड प्रवृति को आगे बढाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आहवान किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग…
Read More
error: Content is protected !!