Month: July 2025

महुआ और सीताफल के पौधारोपण से हरित भविष्य की ओर बढ़ाया सशक्त कदम

महुआ और सीताफल के पौधारोपण से हरित भविष्य की ओर बढ़ाया सशक्त कदम

वन महोत्सव- 2025 उदयपुर, 25 जुलाई। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वन मंडल, उदयपुर की ओर से ग्रीन लंग्स, रिसाला उदयपुर में वन महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत पंच गौरव योजना के तहत “एक जिला, एक वृक्ष” अभियान के तहत आयोजित वन महोत्सव में मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी रही। अध्यक्षता उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन रहे। उप वन संरक्षक मुकेश सैनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस वर्ष के लिए उदयपुर जिले का चिन्हित वृक्ष “महुआ” तथा उद्यानिकी वृक्ष के रूप में “सीताफल” को चुना गया…
Read More
जिला कलक्टर एवं एसपी रहे कोटड़ा दौरे पर

जिला कलक्टर एवं एसपी रहे कोटड़ा दौरे पर

कलक्टर ने किया राजकीय संस्थानों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश उदयपुर, 25 जुलाई। जिला कलक्टर नमित मेहता एवं पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल शुक्रवार को जिले के सुदूरवर्ती आदिवासी अंचल कोटड़ा उपखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने उपखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न राजकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर सबसे पहले एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, भवन की स्थिति, भोजन व्यवस्था और छात्रावास की स्थिति का गहन अवलोकन किया। श्री मेहता ने विवेकानंद मॉडल रेजिडेंशियल विद्यालय, बालिका छात्रावास और अन्य आवासीय परिसरों…
Read More
झालावाड़: स्कूल की छत गिरने से 7 मासूमों की मौत, परिजन बिलखते रहे – जिम्मेदार अफसर नदारद

झालावाड़: स्कूल की छत गिरने से 7 मासूमों की मौत, परिजन बिलखते रहे – जिम्मेदार अफसर नदारद

कांग्रेस महासचिव पंकज कुमार शर्मा का तीखा हमला – "विकास बजट की होर्डिंग्स में नहीं, ज़मीन पर दिखना चाहिए" उदयपुर, 25 जुलाई। राजस्थान के झालावाड़ जिले में आज सुबह एक अत्यंत हृदयविदारक हादसे में सरकारी स्कूल की जर्जर छत गिरने से 7 मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे पूरी कक्षा मलबे में दब गई। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन प्रशासन की ओर से राहत…
Read More
नव पदस्थापित एसडीएम का भाजपा मण्डल नयागांव द्वारा अभिनंदन

नव पदस्थापित एसडीएम का भाजपा मण्डल नयागांव द्वारा अभिनंदन

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, नव पदस्थापित नयागांव उपखण्ड अधिकारी किरण पाल का नयागांव भाजपा मण्डल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा के नेतृत्व में फूल माला एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। जिसमे मण्डल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा के साथ महामंत्री मुकेश गामोठ और कनवर, पूर्व अध्यक्ष ललित रावल, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता ललित जोशी, पदम पटेल, रुपलाल पटेल सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
Read More
अदालतों में सन्नाटा, सड़कों पर बजे ढोल, कुण्डी और मंजीरे

अदालतों में सन्नाटा, सड़कों पर बजे ढोल, कुण्डी और मंजीरे

 (प्रतीक जैन) खेरवाड़ा के चारों न्यायालयों में केवल आगे खिसकी सुनवाई की तारीखें पुनर्गठन की मांग को लेकर आठवें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन खेरवाड़ा, अपर जिला एवं सेशन न्यायालय, ग्राम न्यायालय, सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  सहित सभी न्यायालयों में सन्नाटा पसरा था, सभी पीठासीन अधिकारी भी अवकाश पर थे और सुनवाई के लिए नियत सभी पत्रावलियों में एक पंक्ति में कॉमन तारीख लिखी पर्ची न्यायालयों के बाहर चस्पा कर दी गई थी।सभी चारों पीठासीन अधिकारियों के अवकाश पर चले जाने और सभी न्यायिक कर्मचारियों के पिछले आठ दिनों से सामूहिक अवकाश पर रहकर अपनी मांगों के…
Read More
एमआई की बैठक संपन्न :  कई सेवा कार्य करने के हुए निर्णय

एमआई की बैठक संपन्न :  कई सेवा कार्य करने के हुए निर्णय

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, महावीर इंटरनेशनल केंद्र खेरवाड़ा की बैठक का आयोजन सचिव जितेंद्र जैन के निवास पर अध्यक्ष मुकेश कलाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष निर्मल गांधी एवं पूर्व सचिव नरेश अग्रवाल द्वारा भगवान महावीर की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन के साथ प्रार्थना की गई। बैठक में एमआई के स्वर्ण जयंती समारोह के बारे में पूर्व सचिव कमल प्रकाश द्वारा जानकारी दी गई। विगत एक माह में संस्था की तरफ से किए गए सेवा कार्यों की जानकारी सचिव द्वारा साझा की गई। बैठक में आगामी 30 दिनों में एमआई की तरफ से वृक्षारोपण एवं निशुल्क चिकित्सा…
Read More
डाइट में आयोजित हुआ विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं पर वेबीनार

डाइट में आयोजित हुआ विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं पर वेबीनार

उदयपुर 25 जुलाई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,डाइट उदयपुर के शैक्षिक प्रौद्योगिकी प्रभाग द्वारा आज शुक्रवार को वार्षिक पंचांग में प्रभाग की अनुमोदित गतिविधि के तहत विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। डाइट प्रिंसीपल डीईओ शीला काहाल्या के अनुसार प्रभागाध्यक्ष बीना कंवर राजपूत के संयोजन में इस वेबीनार के पूर्वार्ध में संदर्भ व्यक्ति शिवशंकर खंडेलवाल ने पूर्व मैट्रिक, उत्तर मैट्रिक, अल्पसंख्यक, एनटीएस, एसटी- एससी आदि विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों के तहत प्रदत वित्तीय सहायता पात्रता एवं दस्तावेजों के संबंध में जानकारी की साझा की गई। वेबीनार के उत्तरार्ध में राज्य सरकार की विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी…
Read More
पीएफसी पर विद्यार्थियों के लिये दो दिवसीय पावर प्रजेन्टेश्एान कार्यक्रम शुरू

पीएफसी पर विद्यार्थियों के लिये दो दिवसीय पावर प्रजेन्टेश्एान कार्यक्रम शुरू

उदयपुर। पीएफएस एजुकेशन सोसायटी की और से दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं पास आउट विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार से दो दिवसीय पावर प्रजेंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रथम दिन दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं पास आउट विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। एक तरह से यह एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें विद्यार्थी परीक्षाएं पास करने के बाद उनके मन में भविष्य के बारे में क्या- क्या प्लान हैं, नवीन आईडियाज हैं और क्या बिजनेस प्लान वो कर सकते हैं अपने फ्यूचर को लेकर। इसके लिए विद्यार्थियों की कुल 22 टीमें बनाई गई। बारी- बारी से हर टीम के प्रतिभागी ने मंच पर…
Read More
सोजतिया ज्वैलरी फेस्टः ग्राहकों का उमड़ा उत्साह

सोजतिया ज्वैलरी फेस्टः ग्राहकों का उमड़ा उत्साह

उदयपुर। सोजतिया ज्वैलर्स शोरूम पर चल रहा 11 दिवसीय सोजतिया ज्वैलरी फेस्ट ग्राहकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। ग्राहकों का कहना है कि एक ही छत के नीचे इतना सारा कलेक्शन किसी फेस्ट में पहली बार देख है। फेस्ट में ग्राहकों को अपनी मनपसन्द ज्वैलरी तैयार मिल रही है। जो वे हाथों हाथ खरीद कर घर ले जा रहे है। यह फेस्ट 31 जुलाई तक चलेगा। प्रो रणजीत सिंह सोजतिया ने बताया कि ग्राहकों का कहना है कि सोजतिया ज्वैलर्स पर मेंकंग चार्ज भी काफी कम है। फेस्ट में कम वजन वाली ज्वैलरी में भी बहुत सी…
Read More
उदयपुर जिला अग्रवाल महिला महासभा की कार्यकारिणी की घोषणा

उदयपुर जिला अग्रवाल महिला महासभा की कार्यकारिणी की घोषणा

उदयपुर। पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उदयपुर जिला अग्रवाल महिला महासभा की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा उदयपुर जिला अग्रवाल महिला महासभा के जिला अध्यक्ष पर श्रीमती पुष्पलता तायल, महामंत्री रेखा अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकांता अग्रवाल एवं अनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीलावती मित्तल सहित 21 महिलाओ की घोषणा की गई। इस अवसर पर उदयपुर जिला अग्रवाल महासभा के संरक्षक सतनारायण अग्रवाल एवं प्रवासी अग्रवाल समाज की पूर्व अध्यक्ष खेमचंद अग्रवाल का भी मार्गदर्शन मिला। महासभा के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री…
Read More
error: Content is protected !!