मारपीट के दो अलग अलग प्रकरण दर्ज
(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटीया थाना क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। जूवारवा निवासी भीमराज पुत्र नाथा पंडोर जाति भील उम्र 27 वर्ष ने सोमवार देर शाम प्रकरण दर्ज कराया कि पन्ना पुत्र मना पांडोर एवं कड़वा पुत्र बाबू पांडोर निवासी जुवारवा ने बिना वजह रास्ता रोक कर मारपीट की और शरीर पर चोटे पहुंचाई। थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह राव ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल बदा राम द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। दूसरे मामले में सूखा पाड़ा उखेड़ी निवासी राजेश पुत्र बंशीलाल डामोर…
