बीएसटीसी छात्र-छात्राओं के अनिवार्य प्रशिक्षण शिविर का समापन
हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड का आयोजन उदयपुर 3 जून। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के मदार गांव स्थित संभाग स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे बीएसटीसी अध्यनरत छात्र-छात्राओं के सात दिवसीय अनिवार्य प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदार के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी गजपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि उपप्रधान बड़गांव प्रताप सिंह राठौड, दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणाव, लखावली सरपंच मोहन डांगी, अशोक शर्मा, कपिल पालीवाल, नरेश वैष्णव आदि रहे। समारोह की अध्यक्षता राज्य संगठन आयुक्त हिंदुस्तान…
