“द जील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस पॉइंट” ने किया वार्षिक बेल्ट वितरण समारोह का आयोजन
उदयपुर। "द जील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस पॉइंट" द्वारा अटल सभागार, सेक्टर 4, उदयपुर में वार्षिक ब्लैक एंड कलर बेल्ट वितरण समारोह एवं "उत्कृष्ट बालक-बालिका पुरस्कार 2025" का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि श्री ताराचंद जैन (विधायक, उदयपुर सिटी), श्री लक्ष्मण दास वैष्णव (उप जिला शिक्षा अधिकारी), श्री के. के. गुप्ता (क्षेत्रीय प्रबंधक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक), और श्री संजय चंदेल (प्रदेश प्रभारी, बीजेपी एसी मोर्चा) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। डायरेक्टर रेंशी हरीश सांवरिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने…
