वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान
प्रभारी मंत्री गुरूवार को दूध तलाई से करेंगे शुभारंभ उदयपुर, 4 जून। जल संचय और पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 5 जून को पर्यावरण दिवस व गंगा दशमी के अवसर पर प्रदेशव्यापी वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज होगा। उदयपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम दूध तलाई में होगा। इसमें प्रभारी मंत्री श्री हेमन्त मीणा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत 5 जून को सुबह 10 बजे नगर निगम, जल संसाधन विभाग व राजीविका के तत्वावधान में दूधतलाई पर साफ-सफाई, कलश यात्रा,…
