Month: January 2025

राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहाः सांसद डॉ मन्नालाल रावत

राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहाः सांसद डॉ मन्नालाल रावत

जिला स्तरीय कार्यक्रम में 211 नवनियुक्त कार्मिकों का हुआ अभिनंदन उदयपुर में 11715 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास उदयपुर, 12 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नवनियुक्ति कार्मिकों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही युवाओं से वर्चुअल संवाद भी किया। उदयपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम के पं दीनदयाल उपाध्याय सभागार में लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के आतिथ्य में हुआ। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन…
Read More
महाकुंभ प्रयागराज में नारायण सेवा संस्थान का विशाल दिव्यांग सेवा शिविर शुरू

महाकुंभ प्रयागराज में नारायण सेवा संस्थान का विशाल दिव्यांग सेवा शिविर शुरू

उदयपुर,12 जनवरी। करोड़ों लोगों के आस्था और श्रद्धा का महामेला प्रयागराज महाकुंभ 2025 में नारायण सेवा संस्थान का भव्य दिव्यांगजन सेवा शिविर आज से शुरू हुआ। संस्थान के ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा ने बताया कि शिवरात्रि तक 45 दिनों तक चलने वाले पुण्यदायी कुंभ में संस्थान ने 80 हजार वर्ग फिट भूखंड पर शिविर आयोजित किया है। जिसमें प्रतिदिन भंडारा,दुर्घटना से दिव्यांग हुए लोगों के लिए कृत्रिम अंग कार्यशाला,वस्त्र दान, प्राथमिक चिकित्सा,अग्नि शमन और आवास सेवा जैसी कई सेवाएं उपलब्ध करवायी जायेगी। संस्थान संस्थापक निर्वाणी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश जी महाराज की प्रेरणा से संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की उपस्थिति में…
Read More
स्वामी विवेकानंद जयंती पर किसानों के लिए नई सौगातः महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय ने किया Organic Farming- जैविक खेती ऐप का विमोचन

स्वामी विवेकानंद जयंती पर किसानों के लिए नई सौगातः महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय ने किया Organic Farming- जैविक खेती ऐप का विमोचन

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा प्रशासनिक भवन पर आदमकद प्रतिमा समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। समारोह के मुख्यअतिथि माननीय कुलपति ने उपस्थित छात्र- छात्राओं को स्वामीजी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेन की बात कहते हुए छात्रों से आह्वान किया की स्वामीजी ने अपने अल्प जीवन समय में राष्ट्र को जिस मुकाम पर पहुँचाया उसका कोई सानी नहीं है उन्होंने सदभाव, सहिष्णुता, समर्पण, सामर्थ्य, और सामीप्य, मानवीय मूल्यों का आधार है जिनसे व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है। युवाओं को स्वामीजी के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए…
Read More
लफ़्ज़ों की महफ़िल के क़लमकारों ने काव्यपाठ करके युवा दिवस मनाया – माधवानी

लफ़्ज़ों की महफ़िल के क़लमकारों ने काव्यपाठ करके युवा दिवस मनाया – माधवानी

उदयपुर. आज विवेकानन्द के जन्मदिन पर अशोका पैलेस स्थित मधुश्री ऑडिटोरियम में लफ़्ज़ों की महफ़िल ने अपनी मासिक काव्य गोष्ठी में शहर के ख़्यातनाम और उभरते क़लमकारों ने काव्यपाठ करके मनाया. संस्थापक और संरक्षक मुकेश माधवानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा मंच संचालन सर्वमंगला श्रीमाली ने किया. कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम शाकद्वीपी ने आमंत्रित क़लमकारों का शब्दों द्वारा स्वागत किया. कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. शीतल श्रीमाली  द्वारा सरस्वती वन्दना से हुआ. कार्यक्रम की अगली कड़ी में अशोक जैन 'मंथन' स्वागतम् दो हज़ार पच्चीस  तथा राष्ट्रीय कवि दाडमनन्द "दाड़म" ने राजस्थानी हास्य कविता पेश की. इसी क्रम में घनश्याम आर्य, शकुन्तला,…
Read More
संध्या नाहर अध्यक्ष एवं नीलम कोठारी सचिव बनी

संध्या नाहर अध्यक्ष एवं नीलम कोठारी सचिव बनी

रेनबो क्लब सोसायटी का शपथग्रहण समारोह आयोजित उदयपुर। रेनबो क्लब सोसायटी का शपथ ग्रहण समारोह आज एस के ब्लू होटल में आयोजित किया गया। संरक्षक का कल्पना नलवाया ने बताया कि क्लब की स्थापना वर्ष 2005 में की गई। पूर्वाध्यक्ष रेखा स्वरूप प्रिया व उनकी पूर्ण टीम ने पूरे साल बहुत ही अच्छा कार्य किया और इस वर्ष अब 2025-26 के लिए संध्या नहर को अध्यक्ष पद, सचिव नीलम कोठारी, कोषाध्यक्ष संध्या मेहता, सह कोषाध्यक्ष कल्पना बोहरा, कांता जोधावत, मनोरमा मुंदड़ा, अनीता दडघडा को शपथ दिलाई गई। संस्थापक सदस्य अलका लोढ़ा, मृदुल गुप्ता, उषा सिंघवी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।…
Read More
कहानी कहने की मौखिक परंपरा का जश्न के साथ तीन दिवसीय स्टोरी टेलिंग फेस्टिवल सम्पन्न

कहानी कहने की मौखिक परंपरा का जश्न के साथ तीन दिवसीय स्टोरी टेलिंग फेस्टिवल सम्पन्न

डिजिटल दौर में किस्सागोई जैसी कहानी कहने की कला लोगों को पसंद आई उदयपुर, 12 जनवरी। कोस-कोस पर पानी बदले, चार कोस पर वाणी, ये कहावत हम बरसो से सुनते आ रहे हैं जो भारत की की विविधता को दर्शाता है। इस विविधता का एक खुबसूरत हिस्सा हमें किस्सों और कहानियों में भी देखने को मिलती है, जो सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे बीच है। इसमें कहीं हसी ठहाकों का पुट है तो कहीं गंभीरता के साथ नपे तुले शब्दों में कही गई वास्तविक घटना, यह कही तो सीख देती है तो कहीं कानो में रस घोलते थे। मगर…
Read More
स्कूल में दी विविध सामगी्र, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आयी

स्कूल में दी विविध सामगी्र, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आयी

उदयपुर। मातुश्री महिला क्लब ने आज मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष में सोभागपुरा स्थित सीनियर सैकण्डरी स्कूल व आंगनवाड़ी स्कूल में बच्चों के बैठने के लिये विविध सामग्री प्रदान की। इसको देखकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गयी। क्लब की आशा कोठारी ने बताया कि क्लब ने बच्चों के बैठने के लिये दो कालीन,कुर्सियां व उनके खाने-पीने की सामग्री व विद्यालय में कार्य करने वाली महिलाओं को साड़ियां उपलब्ध करायी। इस अवसर क्लब संरक्षिका कौशल्या गट्टानी,क्लब अध्यक्षा आभा झंवर सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।
Read More
लायन्स क्लब अरावली द्वारा मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित,245 जनों ने लिया परामर्श

लायन्स क्लब अरावली द्वारा मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित,245 जनों ने लिया परामर्श

उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर अरावली, अरावली लायन्स ट्रस्ट एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में बेदला स्थित ष्अपना घर आश्रमष्  अरावली नेत्र चिकित्सालय में मल्टी स्पेशियलिटी निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमे 245 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। क्लब अध्यक्ष लायन भूपेन्द्र नागौरी ने बताया कि आंखों के मोतियाबिंद, नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ द्वारा  जांच निःशुल्क करायी गई। इसके साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ दी गई। शिविर में  ऑपरेशन के लिये चयनित मरीजों को पेसिफिक मेडिकल हॉस्पीटल में स्थानान्तरित किया गया। जहां पर शिविर में आए मरीज…
Read More
ऐश्वर्या कॉलेज ने दिया मेरीटॉरीयस अवॉर्ड

ऐश्वर्या कॉलेज ने दिया मेरीटॉरीयस अवॉर्ड

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ऐश्वर्या मेरीटॉरीयस अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व डीन प्रो.डॉ महीप भटनागर एवं अतिथि के रूप में नीमच माता स्कूल की सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ.निर्मला शर्मा उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो डॉ महीप भटनागर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। मेहनत और लगन से ही सफलता…
Read More
प्रतिभावान विद्यार्थियों को साइकिल वितरण

प्रतिभावान विद्यार्थियों को साइकिल वितरण

उदयपुर, 11 जनवरी। जिले के भोइयों की पंचोली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आयोजित एक समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण किया गया। संस्था प्रधान देशपाल सिंह शेखावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पढ’लिखकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समाजसेवी तखतसिंह शक्तावत  कमलेश शर्मा,, नंदलाल वेद, सोहन गमेती आदि की उपस्थित रही। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रसतुतियां दी गई।
Read More
error: Content is protected !!