हैंडी क्राफ्ट से लेकर मशीन क्राफ्ट तक सजा लघु उद्योग मेला
आईआईएफ-2025 में उमड़ रही भीड़ -हर स्टाल पर ठहर रहे कदम उदयपुर, 11 जनवरी। कोई भी स्टाल ऐसा नहीं है जहां ठहरने की इच्छा न हो। हर स्टाल पर रुककर वहां के उत्पाद और मशीनरी को समझने का मन करता है। पूरे मेले को घूमने में दो घंटे भी कम लग रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा है उदयपुर में लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में डीपीएस मैदान में चल रहे चार दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2025 का। यहां हैंडी क्राफ्ट से लेकर मशीन क्राफ्ट तक हर वस्तु सजी है। एक ओर थ्रीडी तकनीक से रोबोट घर बनाने का प्रदर्शन कर…
