Month: January 2025

समाजसेवा के लिए पहल की जरूरत, पैसे की नहीं – काबरा

समाजसेवा के लिए पहल की जरूरत, पैसे की नहीं – काबरा

-उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन का आरसी फायनेंशियल्स मकर संक्रांति महोत्सव-2025 सम्पन्न उदयपुर, 13 जनवरी। समाजसेवा और समाज हित के कार्यों के लिए पहल की आवश्यकता होती है। इसके बाद राह स्वतः बनती चली जाती है। यह बात उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित आरसी फायनेंशियल्स मकर संक्रांति महोत्सव 2025 के पारितोषिक व सम्मान समारोह में समाज सेवी गोपाल काबरा ने कही। उन्होंने उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन के माहेश्वरी पावर कार्ड (एमपीसी) का जिक्र करते हुए कहा कि समाज में पैसे की कोई कमी नहीं है, बस समाज हित के लिए कदम बढ़ाने वालों की इच्छाशक्ति…
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने देवकीनंदन ठाकुर और अभयदास महाराज का किया स्वागत, महाकुंभ में पधारने का मिला आमंत्रण

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने देवकीनंदन ठाकुर और अभयदास महाराज का किया स्वागत, महाकुंभ में पधारने का मिला आमंत्रण

उदयपुर. प्रसिद्ध कथा वाचक और आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर महाराज और तखतगढ़ के युवाचार्य अभयदास महाराज रविवार को उदयपुर के अल्प प्रवास पर पहुंचे। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा उच्चारित वेदमंत्रों के साथ दोनों गुरुओं की भव्य अगवानी की। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मेवाड़ सदियों से गुरु-शिष्य परंपरा का पालन करता आ रहा है। इसी परंपरा के तहत दोनों गुरुओं का मेवाड़ी रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत कर वे गर्वित महसूस कर रहे हैं। कुंभ और वृंदावन के लिए निमंत्रण देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए…
Read More
आईआईएफ में रविवार को उमड़ी भीड़

आईआईएफ में रविवार को उमड़ी भीड़

-राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार भी पहुंचीं -उद्यमियों ने किया अगले साल के लिए तारीख ऐलान करने का आग्रह -सांसद रावत सामान्य मेलार्थी के रूप में पहुंचे खरीदारी करने उदयपुर, 12 जनवरी। लघु उद्योग भारती उदयपुर इकाई की ओर से उदयपुर में चल रहे चार दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2025 के तीसरे दिन रविवारीय अवकाश पर भीड़ उमड़ पड़ी। खासतौर से युवाओं का स्टार्ट अप्स व तकनीकों के प्रति रुझान देखने को मिला। मेले में अपनी तकनीक व उत्पाद लेकर आने वाले उद्यमी भी उत्साहित नजर आए। उद्यमियों ने लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों से हर साल ऐसे मेले के आयोजन…
Read More
शिक्षा को विचारशीलता और मूल्यपरकता का आधार बनाना अनिवार्य – प्रो. देवस्वरूप 

शिक्षा को विचारशीलता और मूल्यपरकता का आधार बनाना अनिवार्य – प्रो. देवस्वरूप 

राजस्थान विद्यापीठ का 39 वा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक संपन्न उदयपुर, 12 जनवरी. बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय जयपुर के कुलपति प्रो. देवस्वरूप ने कहा कि शिक्षा को केवल व्यावसायिक सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि विचारशीलता और मूल्यपरकता का आधार बनाना अनिवार्य है। वे रविवार को जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित कर रहे थे।  प्रो देव स्वरूप एक भारतीय शैक्षिक प्रशासक व पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय जयपुर में कुलपति रहे। वे इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, की कार्यकारी परिषद के सदस्य हैं।  वे भारत और विदेशों में विभिन्न…
Read More
कार्य के प्रति लापरवाही पर फतहनगर-सनवाड़ पालिका का कर्मचारी निलम्बित

कार्य के प्रति लापरवाही पर फतहनगर-सनवाड़ पालिका का कर्मचारी निलम्बित

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के आमजनों से जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन समय पर नही बनाने को लेकर आ रही शिकायतों पर पालिका अधिशाषी अधिकारी द्वारा जन्म-मृत्यु शाखा प्रभारी करण सिंह रावत को निलम्बित कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि विगत 16दिसम्बर,24 को नोटिस जारी किया गया था एवं कई बार मौखिक रूप से कहने पर भी अपनी कार्यशैली में सुधार नही किया गया। ना ही जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन समय पर जारी किये गये जिससे जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी, उदयपुर द्वारा दिनांक 03.01.2025 को पत्र जारी किया गया जिसमें पालिका की इस पेंडेंसी को लेकर निदेशालय…
Read More
फतहनगर में मेवाड़ केसरी दंगल में देखने को मिला कुश्ती का रोमांचः मेवाड़ केसरी बने धीरज गुर्जर

फतहनगर में मेवाड़ केसरी दंगल में देखने को मिला कुश्ती का रोमांचः मेवाड़ केसरी बने धीरज गुर्जर

फतहनगर। फतहनगर में आज पहली बार मेवाड़ केसरी दंगल का शुभारंभ नितिन सेठिया अध्यक्ष नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के द्वारा नगर पालिका खेल प्रांगण में किया गया। आयोजक भेरूसिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में मेवाड़ के उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, डूंगरपुर व बांसवाड़ा के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल के तकनीकी अधिकारी डॉ.हरीश राजोरा कुश्ती प्रशिक्षक भारती खेल प्राधिकरण ने बताया कि कुश्ती अंतरराष्ट्रीय नियम के अनुसार मिट्टी के अखाड़े पर करवाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष भंवर सिंह चैहान थे। दंगल में परिणाम इस प्रकार रहाः मेवाड़ केसरी प्रथम धीरज चैधरी…
Read More
पत्रकार के लिए पहले राष्ट्र फिर परिवार और समाज: सैनी

पत्रकार के लिए पहले राष्ट्र फिर परिवार और समाज: सैनी

-जार संवाद का किया विमोचन उदयपुर, 12 जनवरी। जर्नलिस्ट एसोसएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेशाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि पत्रकार के लिए सबसे पहले राष्ट्र फिर परिवार और समाज है। जार संगठन पत्रकार हितों के लिए काम करेगा। वे जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की उदयपुर इकाई की ओर से रविवार को यहां पेसिफिक कॉलेज ऑफ पैरा मेडिकल सांइस भीलों का बेदला के सभागार में आयोजित स्नेह मिलन एवं जार पत्रकार सम्मान समारोह-2023-24 की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा कि काम करते समय पत्रकारों के सामने कभी कभी समस्याएं आती है। पिछले दिनों प्रदेश में कुछ पत्रकारों…
Read More
राजपूत महासभा के सदस्यों ने एक हजार से अधिक घरों में किया व्यक्तिगत जन सम्पर्क

राजपूत महासभा के सदस्यों ने एक हजार से अधिक घरों में किया व्यक्तिगत जन सम्पर्क

पत्रक का वितरण के साथ दे रहे न्यौता उदयपुर, 12 जनवरी। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के तत्वावधान में आगामी बसंत पंचमी पर होने वाले सामूहिक विवाह के तहत अब तक पांच जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है, अधिक से अधिक जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो इसके लिए पूरे शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जन सम्पर्क किया जा रहा है। अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि सामूहिक विवाह की सफलता के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में शहर के सभी क्षेत्रों में घर-घर जाकर व्यापक जन सम्पर्क किया जा रहा है। रविवार को भी लगातार जन…
Read More
विकसित भारत के लिए आधी आबादी निभाएगी पूरी भूमिकाः केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

विकसित भारत के लिए आधी आबादी निभाएगी पूरी भूमिकाः केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

राष्ट्रीय चिन्तन शिविर में प्रेसवार्ता उदयपुर, 12 जनवरी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो स्वप्न देखा है वह महिलाओं और बच्चों के समेकित विकास के बिना संभव नहीं है। इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि वे महिला एवं बाल विकास के उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए साझा प्रयास करें। चिन्तन शिविर का भी यही उद्देश्य था और खुशी है कि यह काफी सकारात्मक रहा। शिविर में की गई चर्चा के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी तथा मंत्रालय उसी के अनुरूप आगामी कार्ययोजना…
Read More
महिला एवं बाल विकास पर राष्ट्रीय चिन्तन शिविर

महिला एवं बाल विकास पर राष्ट्रीय चिन्तन शिविर

चुनौतियों से निपटने और नवाचारों को अपनाने के संकल्प के साथ चिन्तन शिविर का समापन उदयपुर, 12 जनवरी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिन्तन शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर के दौरान महिलाओं और बच्चों के समेकित विकास के विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर साझा मंथन करते हुए विकसित भारत के संकल्प में आधी आबादी की पूरी भूमिका सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। केंद्र एवं विभिन्न राज्यों से आए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने चुनौतियों से निपटने के साथ ही नवाचारों को अपनाने का संकल्प…
Read More
error: Content is protected !!